भाई ने लगाए सलमान पर गंभीर आरोप तो अनुराग कश्यप ने दिया दो-टूक जवाब

अनुराग ने लिखा आज से दो साल पहले मेरे भाई ने मुझे साफ तौर पर बोल दिया था कि मेरे मामलों से दूर रहा करो तो वो जो भी कहते हैं और जो भी करते हैं, मैं उस मामले में किसी भी तरह की कोई टिप्पणी नहीं कर सकता हूं.

Advertisement
अनुराग कश्यप और सलमान खान अनुराग कश्यप और सलमान खान

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 16 जून 2020,
  • अपडेटेड 7:04 PM IST

सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या के बाद से ही इंडस्ट्री और फैंस स्तब्ध हैं. कई लोगों का ये भी मानना है कि सुशांत ने सुसाइड जैसा फैसला इसलिए किया क्योंकि उन्हें बॉलीवुड के कई बड़े सितारों और प्रोडक्शन हाउस द्वारा सही से ट्रीट नहीं किया जा रहा था. इस मामले में अभिनव कश्यप ने एक फेसबुक पोस्ट डालते हुए कहा कि उन्हें सलमान खान के परिवार द्वारा प्रताड़ित किया गया. अब इस मामले में अभिनव के भाई और मशहूर डायरेक्टर अनुराग कश्यप ने अपनी बात रखी है.

Advertisement

ने ट्वीट करते हुए लिखा, मीडिया के लोग और वो लोग जो मुझसे अभिनव के बारे में पूछना चाहते हैं, आप मेरे इस बयान को मेरा ऑफिशियल बयान मान सकते हैं. आज से दो साल पहले मेरे भाई ने मुझे साफ तौर पर बोल दिया था कि मेरे मामलों से दूर रहा करो तो वो जो भी कहते हैं और जो भी करते हैं, मैं उस मामले में किसी भी तरह की कोई टिप्पणी नहीं कर सकता हूं. धन्यवाद.

अभिनव ने सलमान और उनके परिवार पर लगाए थे गंभीर आरोप

गौरतलब है कि इससे पहले ने एक लंबे फेसबुक पोस्ट में सलमान खान और उनके भाईयों पर आरोप लगाए थे. अभिनव ने लिखा था कि वे खुद भी गलत व्यवहार के भुक्तभोगी रह चुके हैं. उन्होंने कहा कि दबंग बनाने के दस साल बाद मेरी कहानी ये है. दस साल पहले दबंग पार्ट 2 से मैं इसलिए हट गया क्योंकि अरबाज खान ने सोहेल खान से गठबंधन कर लिया था और पूरी फैमिली बुलिंग के जरिए मेरे करियर को कंट्रोल करना चाहती थी.

Advertisement

ने लिखा- 'अगले कुछ सालों में, मेरे सभी प्रोजेक्ट्स और क्रिएटिव प्रयासों को नुकसान पहुंचाया गया. और मुझे जान से मारने की धमकी दी गई. और मेरे घर की फीमेल सदस्यों को बलात्कार की धमकी दी गई है. लगातार हुई बुलिंग ने मेरे मानसिक स्वास्थ्य और मेरे परिवार को काफी नुकसान पहुंचाया. सुशांत सिंह राजपूत आगे बढ़ गए हैं और मुझे उम्मीद है कि वो जहां भी हैं, खुश हैं, लेकिन मैं ये सुनिश्चित करूंगा कि कोई और मासूम में गरिमा के साथ काम न मिलने पर खुद को ना मार डाले.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »