अन्ना हजारे की जिंदगी पर बन रही फिल्म 'अन्ना' महाराष्ट्र में हुई टैक्स-फ्री

देश के लिए अन्ना हजारे के योगदान को देखते हुए उन पर बन रही फिल्म 'अन्ना' महाराष्ट्र में टैक्स-फ्री कर दी गई है.

Advertisement
फिल्म 'अन्ना' का पोस्टर फिल्म 'अन्ना' का पोस्टर

सिद्धार्थ हुसैन

  • मुंबई,
  • 19 अक्टूबर 2016,
  • अपडेटेड 4:19 PM IST

सोशल एक्टिविस्ट अन्ना हजारे की जिंदगी पर बन रही फिल्म 'अन्ना' को महाराष्ट्र में टैक्स-फ्री कर दिया गया है. देश के लिए अन्ना के योगदान को देखते हुए महाराष्ट्र सरकार ने यह फैसला लिया है.

फिल्म में किसान बाबूराव हजारे की जिंदगी की सच्ची घटनाओं को दिखाया जाएगा. उन्हें जिंदगी में किन-किन चीजों से प्रेरणा मिली, किन-किन लोगों ने उन्हें किया, ये सारी घटनाएं हमें फिल्म में देखने को मिलेंगी.

Advertisement


बाबूराव हजारे जब छोटे थे तो उनकी एक अलग थी और जिंदगी को लेकर उनके बहुत सारे प्रश्न थे. बाबूराव को अपनी जिंदगी का मकसद उनकी जिंदगी में घट रही घटनाओं से समझ आता है. शुरुआत में बाबूराव इंडियन आर्मी में ड्राइवर थे. इसके बाद उन्होंने लोगों के हित के लिए काम करना शुरू किया. वो लोगों को अपने पैरों पर खड़ा होने के लिए प्रेरित करते थे. उन्होंने अपनी बात मनवाने के लिए अनशन और श्रमदान का सहारा लिया.

बाद में कैसे वो अन्ना हजारे के रूप में उभरे और लोकपाल बिल के लिए के रामलीला मैदान में कैसे उन्होंने सरकार से लड़ाई की, ये सारी चीजें फिल्म में दिखाई गई हैं. फिल्म के डायरेक्टर शशांक उदापुरकर हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement