'अशोका' और 'रा वन' के लिए आज कुछ ऐसा सोचते हैं शाहरुख खान...

शाहरुख खान की आने वाली फिल्म 'डियर जिंदगी' के प्रोमोज आ रहे हैं. अब जब सब उनकी इस फिल्म के इंतजार में हैं तो वे अतीत की गलियों में घूम रहे हैं...

Advertisement
शाहरुख खान शाहरुख खान

मेधा चावला / खुशदीप सहगल

  • मुंबई,
  • 26 अक्टूबर 2016,
  • अपडेटेड 3:04 PM IST

सुपरस्टार शाहरुख खान को इन दिनों बात तो 'डियर जिंदगी' की करनी चाहिए थी. आखि‍र यह उनकी आने वाली फिल्म है. इसमें उनके साथ आलिया भट्ट हैं और 'डियर जिंदगी' का निर्देशन किया है 'इंग्ल‍िश विंग्ल‍िश' फेम गौरी शि‍ंदे ने.

लेकिन ये क्या... के बारे में बात करने की बजाय शाहरुख खान तो भूतकाल की गलियों में गुम हैं. इन दिनों वह अपनी दो पुरानी फिल्मों, 'अशोका' और 'रा वन' को याद कर रहे हैं. उनका मानना है कि ये दोनों फिल्में उनके लिए जिंदगी के दो खूबसूरत सफर हैं.

Advertisement

बेशक इन दोनों फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर बड़ा धमाल नहीं किया हो लेकिन को इसका कोई मलाल नहीं है. उनका मानना है कि  इसी तरह ही इंसान आगे बढ़ता है...


बहरहाल, ने ट्विटर पर इन दोनों फिल्मों से अपने किरदारों की फोटो अपलोड की है. साथ ही लिखा- 'मैं अपनी इन दो खूबसूरत यात्राओं का मुसाफिर रहा. मैं जारी रखूंगा और सिर्फ मुसाफिर ही नहीं बना रहूंगा.'

बता दें कि 2001 में रिलीज और संतोष सिवान की निर्देशित फिल्म फिल्म 'अशोका' में शाहरुख ने सम्राट अशोक की भूमिका निभाई थी. वहीं 2011 में रिलीज 'रा वन' में शाहरुख ने सुपरहीरो का किरदार निभाया था.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »