KBC: रेलवे में होते हुए नहीं पता था PNR का फुलफॉर्म, फि‍र भी जीते 25 लाख

कौन बनेगा करोड़पति के दूसरे दिन हॉट सीट पर किस्मत आजमाने पहुंचे रेलवे कर्मचारी सोमेश कुमार चौधरी एक आसान सवाल का जवाब नहीं दे पाए, जबकि ये सवाल रेलवे से जुड़ा था.

Advertisement
कौन बनेगा करोड़पति कौन बनेगा करोड़पति

महेन्द्र गुप्ता

  • नई दिल्ली,
  • 04 सितंबर 2018,
  • अपडेटेड 10:43 PM IST

अमिताभ बच्चन के कौन बनेगा करोड़पति के दूसरे दिन हॉट सीट पर अपनी किस्मत आजमाई बिहार के सोमेश कुमार चौधरी ने. मंगलवार को केबीसी की एक्सपर्ट थीं ऋचा अनुरुद्ध. वे टीवी जर्नलिस्ट हैं.

सोमेश खेल खेलते हुए जल्द अपनी तीन लाइफ लाइन गंवा दीं. उन्होंने उस सवाल का जवाब नहीं दे पाया, जिसमें पूछा गया था कि रेवले और एयर टिकट के संबंध में पीएनआर में आर का क्या मतलब होता है. सोमेश रेलवे से होते हुए भी इसका जवाब नहीं दे पाए, उन्होंने जनता की राय का विकल्प चुना. इसका सही जवाब 'रिकॉर्ड' था.

Advertisement

पीएनआर का फुलफॉर्म पैसेंजर नेम रिकॉर्ड होता है. हालांकि, बाद में सोमेश से उम्दा खेलते हुए 25 लाख रुपए जीत ल‍िए. हालांकि, सोमेश अगले सवाल का सही जवाब नहीं दे पाए तो उनकी ईनामी राश‍ि घटकर 12.5 लाख पर आ जाएगी. उन्होंने अपनी चारों लाइफ लाइन इस्तेमाल कर ली हैं. वो बुधवार को भी खेलेंगे.

शो के दौरान अमिताभ और सोमेश ने कई मजेदार किस्से शेयर किए. अमिताभ ने बताया कि जब वे और उनके दोस्त जवानी के दिनों में नौकरी ने मिलने से परेशान थे, तब उनके एक दोस्त ने कहा कि उन्हें नौकरी इसलिए नहीं मिल रही, क्योंकि उनके पिता ने उन्हें पैदा किया. ये बात अमिताभ को पसंद आ गई और उन्होंने भी घर जाकर गुस्से में अपने पिता हरिवंश राय बच्चन से पूछ लिया- आपने हमें पैदा क्योंकि किया? यह बोलकर अमिताभ वहां से निकल गए. दूसरे दिन अमिताभ के पिता ने एक चिट्ठी अमिताभ के लिए छोड़ी, जिस पर लिखा था

Advertisement

जिंदगी और जमाने की

कशमकश से घबराकर

मेरे बेटे मुझसे पूछते हैं कि

हमें पैदा क्यों किया था?

और मेरे पास इसके सिवाय

कोई जवाब नहीं है कि

मेरे बाप ने मुझसे बिना पूछे

मुझे क्यों पैदा किया था?

और मेरे बाप को उनके

बाप ने बिना पूछे उन्हें और

उनके बाबा को बिना पूछे उनके

बाप ने उन्हें क्यों पैदा किया था?

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »