अमिताभ ने देखी गणतंत्र दिवस परेड, ट्विटर पर लिखा इमोशनल मैसेज

सदी के मेगास्टार एक्टर अमिताभ बच्चन गणतंत्र दिवस के मौके पर 26 जनवरी को दिल्ली में मौजूद रहे. अमिताभ दिल्ली में गणतंत्र दिवस परेड देखते हुए भावुक हो गए...

Advertisement
मेगा स्टार अमिताभ बच्चन मेगा स्टार अमिताभ बच्चन

वन्‍दना यादव

  • नई दिल्ली,
  • 26 जनवरी 2018,
  • अपडेटेड 8:17 AM IST

दिल्ली परेड में पहुंचे अमिताभ बच्चन, ट्विटर पर लिखा इमोशनल मैसेज सदी के मेगास्टार एक्टर अमिताभ बच्चन गणतंत्र दिवस के मौके पर 26 जनवरी को दिल्ली में मौजूद रहे. अमिताभ दिल्ली में गणतंत्र दिवस परेड देखते हुए भावुक हो गए. अमिताभ ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक मैसेज भी शेयर किया.

अमिताभ बच्चन ने ट्विटर रिपब्ल‍िक डे की बधाई देते हुए लिखा कि दिल्ली में गणतंत्र दिवस की परेड देख रहा हूं. गर्व का पल... आर्मी को मार्च पास्ट करते देखकर आंखों से आंसू निकल आते हैं... दिल्ली की यादें ताजा हो गईं जब हम ये परेड देखने आते थे. जय हिंद!!

Advertisement

अमिताभ ने बेटे अभिषेक की भी रिपब्ल‍िक डे विश करते हुए एक फोटो शेयर की.

बॉलीवुड के एक और बेहतरीन एक्टर अनुपम खेर ने भी अपने ट्विटर हैंडल पर रिपब्ल‍िक डे की बधाई देते हुए एक वीडियो पोस्ट किया.

 

सलमान खान ने भी ट्विटर पर गणतंत्र दिवस की बधाई दी.

विवादों में घिरी पद्मावत के हीरो एक्टर रणवीर सिंह ने भी देशवासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई दी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement