पावरफुल सेलेब्स की लिस्ट में दीपिका-बिग बी टॉप पर, पिछड़े शाहरुख

अमिताभ बच्चन और दीपिका पादुकोण को बॉलीवुड के सबसे प्रभावशाली हस्तियों के तौर पर चुना गया है. यूगोव के प्रभावशाली हस्तियों के सूचकांक 2018 में दोनों टॉप पर हैं.

Advertisement
अमिताभ बच्चन और दीपिका पादुकोण अमिताभ बच्चन और दीपिका पादुकोण

पुनीत पाराशर

  • नई दिल्ली,
  • 20 नवंबर 2018,
  • अपडेटेड 7:57 AM IST

बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन और अभिनेत्री को बॉलीवुड और खेल के जगत में देश के सबसे प्रभावशाली हस्तियों के तौर पर चुना गया है. यूगोव के प्रभावशाली हस्तियों के सूचकांक 2018 में यह बात कही गयी है. यह सूचकांक अंतरराष्ट्रीय डाटा एनालिटिक्स कंपनी यूगोव द्वारा ऑनलाइन इकट्ठे किए गए आंकडों पर आधारित है.

इसमें बॉलीवुड और खेल जगत की करीब 60 हस्तियों को लेकर लोगों की धारणाओं को जानने का प्रयास किया गया और उन्हें शामिल किया गया है. भारत में 1,948 प्रतिभागियों ने इस सर्वेक्षण में भाग लिया. अध्ययन में कलाकारों और खिलाड़ियों के क्षेत्रों में प्रभाव, जागरूकता, समानता आदि को भी परखा गया है.

Advertisement

इन क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवा एवं सौंदर्य प्रसाधन, प्रौद्योगिकी/वाहन, फैशन, परिधान और उससे जुड़ी वस्तुयें, खाद्य, पेय पदार्थ और यात्रा तथा वित्तीय सेवाएं शामिल हैं. यूगोव ने बयान में कहा, "शीर्ष दस हस्तियों की सूची में बॉलीवुड अभिनेताओं और खिलाड़ियों का दबदबा है. हालांकि, शीर्ष पर स्थान बनाने में कामयाब रहीं."

सूची में पहले पायदान पर अभिताभ बच्चन हैं. उनके बाद दूसरे स्थान पर दीपिका पादुकोण हैं. तीसरे और चौथे पायदान पर महेंद्र सिंह धोनी और सचिन तेंदुलकर हैं. अक्षय कुमार (5वें), विराट कोहली (6वें), आमिर खान (7वें) और शाहरुख खान (8वें) स्थान पर हैं. आलिया भट्ट और प्रियंका चोपड़ा क्रमश: नौवें और दसवें पायदान पर हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »