बिग बी बोले, मेरे पास गाली और ट्रोल्स से निपटने के लिए समय नहीं

अमिताभ बच्चन ने कहा है कि उनके पास सोशल मीडिया पर गाली या ट्रोल का जवाब देने के लिए समय नहीं है.

Advertisement
अ‍मिताभ बच्चन अ‍मिताभ बच्चन

पूजा बजाज / IANS

  • दिल्ली,
  • 15 मई 2018,
  • अपडेटेड 5:01 PM IST

बॉलीवुड महानायक अमिताभ बच्चन का कहना है कि उनके पास सोशल मीडिया पर गाली या ट्रोल का जवाब देने के लिए समय नहीं है. उन्होंने कहा, इसके बजाय वह अपना समय काम करने और उन फैन्स को देना पसंद करेंगे, जिन्हें वह अपना 'विस्तारित परिवार' मानते हैं.

75 साल के अमिताभ बच्चन ने ट्रोलिंग और गाली-गलौच देने के संबंध में अपने ब्लॉग पर अपने विचार जाहिर किए. उन्होंने लिखा, 'मेरा विस्तारित परिवार (फैन्स) मुझे प्लेटफॉर्म पर बढ़ रहे ट्रोलिंग को लेकर आगाह करता है और मैं जो कुछ भी सोशल मीडिया पर कह सकता हूं, उससे सावधान रहने के लिए कहता है. मुझसे इस बारे में अपनी परवाह करने का आग्रह करता है.'

Advertisement

फिल्म '102 नॉट आउट' के एक्टर का कहना है कि उन्हें इस बारे में पता है, लेकिन वह इसकी अनदेखी करना पसंद करते हैं.अमिताभ ने कहा कि ट्रोल उन्हें और अच्छा काम करने के लिए प्रेरित करते हैं.

उन्होंने कहा, 'गाली के लिए मेरे पास समय नहीं है..अपने विस्तारित परिवार और इस ब्लॉग के लिए काम करने के लिए मेरे पास समय है..गाली का हिस्सा बनने के लिए मेरे पास समय नहीं है. वास्तव में मैं इसे पसंद करता हूं, क्योंकि यह मुझे और अच्छा काम करने के लिए प्रेरित करती है. यह मुझे बड़ा बनने और मेरे व्यवहार, स्थिति और गरिमा में सुधार करने के लिए प्रेरित करती है. 'उन्होंने कहा कि अगर कोई उन्हें गाली देना चाहता है या झूठ फैलाना चाहता है, तो वह इसका स्वागत बाहें फैलाकर करेंगे.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement