निर्भया के दोषियों के लिए जल्लाद की तलाश, इस फिल्म में पेरेंट्स ने दी फांसी

साल 2012 में निर्भया कांड के बाद से ही देश बुरी तरह हिल गया था. इस केस के दोषियों को कभी भी फांसी दी जा सकती है. रियल लाइफ से इतर अगर रील लाइफ की बात की जाए तो एक लड़की के साथ गैंगरेप की घटना को लेकर मनोज वाजपेई, संजय कपूर और रवीना टंडन ने फिल्म जागो में काम किया था.

Advertisement
रवीना टंडन और मनोज वाजपेई सोर्स यूट्यूब रवीना टंडन और मनोज वाजपेई सोर्स यूट्यूब

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 14 दिसंबर 2019,
  • अपडेटेड 12:42 AM IST

साल 2012 में निर्भया कांड के बाद से ही देश बुरी तरह हिल गया था. सड़क से लेकर संसद तक ये मामला गूंजा था और इस जघन्य अपराध के सभी आरोपियों को पकड़ लिया गया था. इस केस के दोषियों को कभी भी फांसी दी जा सकती है. दोषियों की दया याचिका राष्ट्रपति के पास लंबित है. उस पर फैसला होते ही चारों दोषियों को फांसी हो सकती है. इसके लिए फांसी की स्पेशल रस्सी भी बनवाई जा रही है और जल्लाद की भी खोज शुरू हो गई है.

Advertisement

रियल लाइफ से इतर अगर रील लाइफ की बात की जाए तो एक लड़की के साथ गैंगरेप की घटना को लेकर मनोज वाजपेई, संजय कपूर और रवीना टंडन ने फिल्म जागो में काम किया था. ये फिल्म इसी मायने में प्रासंगिक है कि गैंगरेप का शिकार हुई एक लड़की के माता-पिता उसके रेपिस्ट को खुद ही फांसी दे देते हैं. 

इस फिल्म में संजय और कपल बने हैं जिनकी बेटी के साथ गैंगरेप की घटना हो जाती है. अपनी बेटी को इंसाफ दिलाने की कोशिशों में वे इंस्पेक्टर की मदद लेते हैं और काफी प्रयासों के बाद एक बेहद नाटकीय अंदाज में ये और ही रेपिस्ट के लिए जल्लाद का काम करते हैं और उसे फांसी देते हैं. इससे पहले रवीना अपनी बेटी के एक रेपिस्ट का कत्ल भी कर देती हैं. हालांकि इस कृत्य के सहारे डायरेक्टर सिनेमैटिक लिबर्टी लेते हैं और पति-पत्नी द्वारा उठाया गया ये कदम रियल लाइफ में गैर कानूनी साबित होगा.

Advertisement

गंभीर मुद्दे के बावजूद बॉक्स ऑफिस पर खास सफल नहीं हुई थी फिल्म

इस फिल्म में की बेटी का किरदार ने निभाया है. ये फिल्म एक असल घटना से प्रेरित थी. इस फिल्म की मीडिया के एक धड़े में आलोचना भी हुई थी और फिल्म की आलोचना में कहा गया था कि रेप जैसे जघन्य अपराध पर बनी इस फिल्म में अतिरिक्त संवेदनशीलता की आवश्यकता थी. हालांकि साल 2004 में आई ये फिल्म एक गंभीर मुद्दे पर होने के बावजूद दर्शकों के बीच जगह नहीं बना पाई थी और फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »