अमीषा पटेल पर फिर धोखाधड़ी के आरोप, पैसे मांगने पर फोटो दिखाकर धमकी दी

बॉलीवुड एक्ट्रेस अमीषा पटेल पर एक बार फिर धोखाधड़ी का आरोप लगा है. रांची के एक फिल्ममेकर अजय ने अमीषा पर 2.5 करोड़ रुपये वापस ना करने का आरोप लगाया है. 

Advertisement
अमीषा पटेल अमीषा पटेल

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 29 मार्च 2019,
  • अपडेटेड 1:12 PM IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस अमीषा पटेल पर एक बार फिर धोखाधड़ी का आरोप लगा है. रांची के एक फिल्ममेकर ने अमीषा पर 2.5 करोड़ रुपये वापस नहीं करने का आरोप लगाया है. फिल्म मेकर ने अमीषा और उनके बिजनेस पार्टनर कुणाल के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया है.

मुंबई मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक, अमीषा और कुणाल ने अपनी फिल्म 'देसी मैजिक' के लिए फिल्ममेकर अजय से 2.5 करोड़ रुपए लिए थे. फिल्म का निर्माण साल 2013 में शुरू हुआ. फिल्ममेकर ने बताया, "अमीषा ने उनसे कहा था कि फिल्म 2018 तक पूरी हो जाएगी और एक फायदे का सौदा है. अमीषा ने कहा था कि फिल्म रिलीज होते ही वो उन्हें ब्याज के साथ पैसे वापस लौटा देंगी."

Advertisement

फोटो दिखाकर धमकी दी

"लंबे वक्त के बाद भी फिल्म रिलीज नहीं हुई. मैंने अमीषा से पैसों के बारे में पूछा तो उन्होंने 3 करोड़ रुपये का चेक दिया. मैंने चेक बैंक में लगाया तो वो बाउंस हो गया. मैंने दोबारा अमीषा से बात की तो उन्होंने कहा कि उनका पैसे देने का कोई इरादा नहीं है. इसके अलावा उन्होंने मशहूर लोगों के साथ अपनी तस्वीरें दिखाकर धमकाया भी."

"उन्होंने मुझसे कहा कि फिल्म इस साल रिलीज हो रही है लेकिन मुझे अबतक कोई अपडेट नहीं मिली." 

इन आरोपों पर अभी अमीषा की ओर से कोई जवाब नहीं आया है. एक्ट्रेस का पक्ष जानने के बाद ही इस मामले की डिटेल सामने आएगी. वैसे हाल ही में एक इवेंट कंपनी ने भी अमीषा पटेल के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया था. अमीषा पटेल पर पैसे लेकर कार्यक्रम में शामिल न होने का आरोप  था. उनके साथ चार और लोगों के खिलाफ भी केस दर्ज कराया गया था.  

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »