सिद्धार्थ से ब्रेकअप के बाद इस शख्स के साथ पार्टी कर रही हैं आलिया

आल‍िया भट्ट और सिद्धार्थ मल्होत्रा के रिश्ते में एक नया मोड़ आता दिख रहा है. अब इस कहानी में एक नया किरदार सामने आया है. एक तस्वीर सामने आने के बाद खबर है कि क्या आल‍िया की लाइफ में कोई और आ गया है.

Advertisement
Alia with her exboyfriend Alia with her exboyfriend

महेन्द्र गुप्ता

  • नई दिल्ली,
  • 17 सितंबर 2017,
  • अपडेटेड 9:03 AM IST

सिद्धार्थ मल्होत्रा के लिए एक तस्वीर परेशान करने वाली हो सकती है. वैसे है तो ये उनकी एक्स गर्लफ्रेंड आलिया भट्ट की, लेकिन वे जिसके साथ तस्वीर में हैं, वह हैरान करने वाला है. दरअसल, ये कोई और नहीं आलिया के एक्स बॉयफ्रेंड अली दादरकर हैं.

बता दें कि कि पिछले दिनों आलिया भट्ट और सिद्धार्थ मल्होत्रा के ब्रेक-अप होने की खबरें आई थीं. इसकी वजह सिद्धार्थ का जैकलीन फर्नांडिस से अफेयर बताया गया. अ जैंटलमेन के दौरान सिद्धार्थ और जैकलीन के बीच गहरी दोस्ती हो गई थीं. अब इंस्टाग्राम पर पोस्ट एक तस्वीर सामने आई है, जिसमें आलिया अपने दो दोस्तों के साथ दिख रही हैं. इनमें एक उनके एक्स बॉयफ्रेंड अली दादरकर हैं. अली के साथ आलिया का अच्छा रिश्ता रहा है. पिछले साल नवंबर में वरुण धवन ने बताया था कि आलिया दुबई के एक युवक को डेट रही थीं. ये उनके बचपन के दोस्त अली ही थे.

Advertisement

इस सबके बाद यह चर्चा भी तेज हो गई कि क्या अब आलिया और सिद्धार्थ का रिलेशन खत्म मान लिया जाए. दोनों के रिश्ते में कड़वाहट की खबरें आम हो गई हैं. यह भी कहा जा रहा है कि आलिया शायद अपने पुराने प्यार के पास वापस लौट आई हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement