अक्षय कुमार से टॉयलेट- एक प्रेमकथा का नाम सुनकर PM मोदी भी मुस्कुरा दिए

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार ने पीएम मोदी के साथ ट्विटर पर एक फोटो शेयर की है. अक्षय ने कहा कि पीएम की मुस्कान ने उनका दिन बना दिया. जानें, ऐसी क्या बात हुई...

Advertisement
अक्षय कुमार और पीएम मोदी अक्षय कुमार और पीएम मोदी

वन्‍दना यादव

  • नई दिल्ली,
  • 09 मई 2017,
  • अपडेटेड 3:58 PM IST

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार आज पीएम नरेंद्र मोदी से मिले और उनके साथ की फोटो उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर की जिसकी खास बात इसका कैप्शन है.

अक्षय कुमार फोटो शेयर करते हुए लिखा कि पीएम नरेंद्र मोदी से मिला और मौका मिला उन्हें अपनी आने वाली फिल्म टॉयलेट एक प्रेमकथा के बारे में बताने का. फिल्म का टाइटल सुनकर वो मुस्कुरा दिए और मेरा दिन बन गया.

Advertisement

अक्षय के ट्वीट का जवाब देते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने भी उन्हें ट्वीट करते हुए लिखा कि खुशी हुई आपसे मिल के, शुभकामनाएं.

पीएम के विचारों से ऐसे जुड़ी है अक्षय की फिल्म
अक्षय कुमार अपनी अगली फिल्म 'टॉयलेटः एक प्रेम कथा' के जरिए प्रधानमंत्री के स्वच्छता अभियान की मशाल थामे हुए हैं. वे अपनी फिल्म के जरिए शौचालय के महत्व पर रोशनी डालने वाले हैं. हाल ही में उन्होंने छह मिनट का एक वीडियो जारी किया और ट्वीट किया, 'टाइम है अपनी सोच और शौच दोनों बदलने का.' फिल्म में उनके साथ भूमि पेडनेकर हैं और फिल्म को श्रीनारायण सिंह डायरेक्ट कर रहे हैं.

अक्षय की फिल्म का नाम सुनकर इसलिए मुस्कुराए PM
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान का सकारात्मक असर पूरे देशभर में दिखने लगा है और अक्षय की फिल्म इस मुद्दे पर जोर देती है. सफाई को लेकर लोगों की सोच बदल रही है और इसका श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान को जाता है. स्वच्छ भारत के कारण भारत ने यात्रा और पर्यटन इंडेक्स में 12वें स्थान पर छलांग लगाई है. स्वच्छ भारत मिशन की वेबसाइट पर मौजूद आकड़ों के अनुसार उत्तर प्रदेश में निर्माण कराए गए व्यक्तिगत घरेलू शौचालयों की संख्या 47.70% ही है. वहीं इस मामले में उत्तर प्रदेश ओडिशा, बिहार और जम्मू कश्मीर से आगे है. ऐसे में अक्षय की फिल्म का आना उनके इस अभि‍यान को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाने का काम करेगी.

Advertisement

अक्षय की फिल्में में देश की समस्याओं पर फोकस करती हैं
वैसे भी अक्षय कुमार देश की समस्याओं और भावनाओं से जुड़ी फिल्मों पर खासा जोर दे रहे हैं. उनकी 'जॉली एलएलबी-2' भी देश में कोर्ट केसों के अंबार पर फोकस थी. उनकी फिल्में दर्शकों से कनेक्ट करने का का काम कर रही हैं. बॉलीवुड के कुछ अन्य एक्टर और डायरेक्टर भी इस बात को बखूबी समझ चुके हैं.

अब अगस्त में रिलीज होगी टॉयलेट एक प्रेम कथा
अक्षय की फिल्म 'टॉयलेट एक प्रेम कथा' की रिलीज डेट पोस्टपोन हो गई है. यह फिल्म अब 11 अगस्त को रिलीज होगी. पहले यह 2 जून को रिलीज होने वाली थी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement