सैफ की फिल्म के इस गाने का अक्षय कुमार उड़ाते हैं मजाक, देखिए वीडियो

सैफ अली खान ने बताया कि अक्षय कुमार जब उन्हें हाल ही में मिले तो उन्होंने उनके एक पुराने गाने की जमकर हूटिंग की.

Advertisement
अक्षय, सैफ अक्षय, सैफ

महेन्द्र गुप्ता

  • नई दिल्ली,
  • 11 अगस्त 2018,
  • अपडेटेड 8:21 AM IST

अक्षय कुमार और सैफ अली खान की दोस्ती काफी अच्छी है. अक्षय की खासियत है कि वे बॉलीवुड के किसी भी खेमे में शामिल होना पसंद नहीं करते. हाल ही में सैफ ने एक इंटरव्यू में अक्षय की उस आदत के बारे में बताया, जिससे वे शर्मिंदा हो जाते हैं.

सैफ ने बताया, "मैंने 90 के दशक में 'आशिक आवारा' नाम की फिल्म में 'मैं हूं आशिक' गाना किया था. यह गाना काफी हिट हुआ और लोगों को पसंद आया. लेकिन अक्षय हमेशा इसका मजाक बनाते हैं. जब यह गाना रिलीज हुआ तो अक्षय ने मुझे कॉल किया और वे लगातार हंसते रहे."

Advertisement

बकौल सैफ, "अक्षय ने मुझसे कहा कि मैं इस गाने में क्या कर रहा हूं? वो आज तक मेरे इस गाने का मजाक उड़ाते हैं. वे इस गाने को मास्टर पीस कहते हैं. हाल में हम लोग मिले थे और उन्होंने इस गाने की बात छेड़ दी थी. "

इस समय फिल्मों से दूर चल रहे सैफ अपन वेब सीरीज सैक्रेड गेम्स के कारण चर्चा में हैं. वे कहते हैं कि उनके बेटे इब्राहिम को सीरीज काफी पसंद आई. उन्होने कहा था, ''इब्राहिम को सैक्रेड गेम्स बहुत पसंद आई. वहीं मुझे लगता है सारा अपनी फिल्म की शूटिंग में बिजी हैं इसलिए अभी तक नहीं देख पाई हैं. सैफ का कहना है कि करीना को भी ये शो बेहद पसंद आया. हालांकि अभी उन्होंने पूरी सीरीज नहीं देखी है.''

बता दें, 'सैक्रेड गेम्स' में नवाजुद्दीन सिद्दीकी द्वारा बोले गए डायलॉग्स पर कांग्रेस पार्टी ने आपत्ति जताई थी. इस पर राहुल गांधी ने ट्वीट कर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की थी. उन्होंने लिखा था, "RSS और BJP को लगता है कि अभिव्यक्ति की आजादी पर लगाम लगनी चाहिए और इसे नियंत्रित किया जाना चाहिए. मुझे लगता है कि यह आजादी हमारा फंडामेंटल राइट है. मेरे पिता देश की सेवा के लिए जिए और मरे, एक काल्पनिक वेब सीरीज के किरदार इसे बदल नहीं सकते.'' राहुल गांधी के बयान की कई बी-टाउन सेलेब्स ने सराहना की थी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement