वैनिटी वैन की स्ट्राइक, शूटिंग पर अक्षय को 'टॉयलेट' की समस्या

महाराष्ट्र में वैनिटी वैन की स्ट्राइक की वजह से एक्टर अक्षय कुमार को शूटिंग के दौरान कई सारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

Advertisement
अक्षय कुमार (इंडिया टुडे) अक्षय कुमार (इंडिया टुडे)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 15 दिसंबर 2018,
  • अपडेटेड 4:40 PM IST

अक्षय कुमार इन दिनों फिल्म केसरी की शूटिंग कर रहे हैं. फिल्म में वे मिलेट्री कमान्डर का रोल प्ले कर रहे हैं. फिल्म की शूटिंग महाराष्ट्र के वाई डिस्ट्रिक्ट में हो रही है. मगर वैनिटी वैन की स्ट्राइक की वजह से एक्टर को शौचालय जाने में समस्या हो रही है.

सूत्रों के मुताबिक, को टॉयलेट जाने के लिए लंबे वक्त का इंतजार करना पड़ रहा है. महाराष्ट्र सरकार द्वारा जारी किए गए नए टेक्स रेगुलेशन के विरोध में वैनिटी वैन वालों की स्ट्राइक चल रही है. इस वजह से शूटिंग करने में कई सारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

Advertisement

दैनिक भास्कर की एक रिपोर्ट के मुताबिक एक्टर को टॉयलेट करने के लिए पास के स्टूडियो में जाना पड़ता है. इस स्ट्राइक का सामना सिर्फ अक्षय ही नहीं, बल्कि पूरी कास्ट और क्रू को करना पड़ रहा है. स्क्वायर मीटर की दर से 5000 रुपए और साल के हिसाब से हर एक वैनिटी वैन पर 1.25 लाख का टैक्स लगाया गया है. जबकी दूसरे राज्यों में साल भर का टैक्स 12 हजार रुपए के करीब होता है. इस फासले को कम करने के क्रम में वैनिटी वैन एसोसिएशन स्ट्राइक पर है. ये स्ट्राइक 10 दिसंबर से चल रही है. ये कब तक चलेगी इस बारे में अभी कुछ भी साफ तौर पर सामने नहीं आया है.

फिल्म के प्रोड्यूसर ने 2.50 लाख रुपए खर्च करके मेकअप रूम का इंतजाम किया है. मगर टॉयलेट की व्यवस्था नहीं हो सकी है. कुछ समय पहले ही केसरी के सेट पर आग लग गई थी. अक्षय कुमार एक बड़े हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बचे थे.

Advertisement

के बारे में बात करते हुए अक्षय ने कहा था- ऐसा नहीं है कि मैं एक तरह की फिल्में ही करूंगा. मैं केसरी नामक एक वॉर फिल्म कर रहा हूं. अपने करियर में मैं इस तरह की फिल्म पहली दफा कर रहा हूं. ये मेरे लिए नया है. इसलिए मैं फिल्म को लेकर बहुत उत्साहित हूं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »