क्या विनोद खन्ना की सीट से अब अक्षय लड़ेंगे चुनाव?

विनोद खन्ना के निधन के बाद अब एक बड़ा सवाल खड़ा हो गया है कि अब इनकी सीट कौन बठेगा...

Advertisement
विनोद खन्ना और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विनोद खन्ना और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

सिद्धार्थ हुसैन

  • मुंबई,
  • 04 मई 2017,
  • अपडेटेड 2:12 PM IST

विनोद खन्ना के निधन के बाद अब खबर ये उड़ रही है कि गुरदासपुर में उनकी सीट से इलेक्शन कौन लड़ेगा. विनोद खन्ना गुरदासपुर की सीट से चार बार सांसद चुने गए थे. अब बीजेपी इस फिराक में है कि विनोद खन्ना के बाद ये सीट किसे दी जाए.

फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े दो नाम सबसे पहले आ रहे थे अक्षय कुमार और ऋषि कपूर. अक्षय कुमार वैसे तो खुद भी कई बार कह चुके हैं कि वो पॉलिटिक्स के लिए नहीं बने हैं और उनकी मैनेजर ने भी इस खबर का खंडन किया. वैसे अक्षय कुमार ने अपने ससुर राजेश खन्ना को भी देखा था पॉलिटिक्स में, जो फिल्मी करियर के खत्म होने के बाद पॉलिटिक्स में भी कुछ खास कारनामा नहीं कर पाए.

Advertisement


अक्षय कुमार ने अपने दोस्त गोविंदा के करियर को भी गौर से देखा है महानायक अमिताभ बच्चन और हीमैन धर्मेंद्र का भी हाल देखा है. पॉलिटिक्स में आने के बाद इन सभी बड़े कलाकारों के फिल्मी करियर पर असर पड़ा था ये देखते हुए अक्षय ने पॉलिटिक्स को नो एंट्री का बोर्ड दिखा दिया है.


दूसरा नाम ऋषि कपूर का आ रहा था. जब उनसे पूछा तो उन्होंने भी इंकार कर दिया, ऋषि कपूर की बेबाकी पॉलिटिक्स में चल भी नहीं सकती. जितने भी कलाकार पॉलिटिक्स में आए हैं हेमा मालिनी, टीवी एक्ट्रेस स्मृति ईरानी, भोजपुरी एक्टर मनोज तिवारी के अलावा ज्यादातर का हाल बेहाल ही रहा.

देखना दिलचस्प होगा विनोद खन्ना की जगह गुरदासपुर से कौन इलेक्शन लड़ेगा. वैसे कयास ये भी लगाए जा रहे हैं कि विनोद खन्ना की दूसरी पत्नी कविता या फिर बेटे अक्षय खन्ना भी पिता की जगह ले सकते हैं अगर उन्हें राजनीति में रुचि हो तो.

Advertisement

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »