रविवार को कभी काम नहीं करते अजय देवगन, ये है वजह

काम और निजी जिंदगी के बीच संतुलन को लेकर सवाल पर अजय ने कहा, मैं अपने काम और परिवार को बहुत अच्छी तरह से संतुलित रखता हूं. मैं अपने बच्चों के साथ बहुत समय बिताता हूं. कभी-कभी ऐसा होता है कि आप काम में फंस जाते हैं लेकिन ज्यादातर समय मैं देखता हूं कि मैं बच्चों को समय दे सकूं.

Advertisement
अजय देवगन और काजोल अजय देवगन और काजोल

अनुज कुमार शुक्ला

  • ,
  • 16 मार्च 2018,
  • अपडेटेड 1:56 PM IST

राजकुमार गुप्ता के निर्देशन में बनी 'रेड' की वजह से अजय देवगन चर्चाओं में हैं. फिल्म शुक्रवार को रिलीज हो गई है. इसे साल 2018 की सबसे बड़ी रिलीज बताया जा रहा है. इस बीच एक इंटरव्यू में अजय देवगन ने बताया कि वो रविवार को क्यों काम करना पसंद नहीं करते. उन्होंने इसकी वजह भी बताई.

दरअसल, रविवार को काम न करने की वजह अजय के बच्चे हैं. आईएएनएस के साथ इंटरव्यू में काम और निजी जिंदगी के बीच संतुलन को लेकर सवाल पर अजय ने कहा, मैं अपने काम और परिवार को बहुत अच्छी तरह से संतुलित रखता हूं. मैं अपने बच्चों के साथ बहुत समय बिताता हूं. कभी-कभी ऐसा होता है कि आप काम में फंस जाते हैं लेकिन ज्यादातर समय मैं देखता हूं कि मैं बच्चों को समय दे सकूं.

अजय ने बताया कि मैं अपनी बेटी नायसा के साथ समय बिताने के लिए सिंगापुर जा रहा हूं और यहां भी मैं आठ घंटे से ज्यादा काम नहीं करता हूं और रविवार को छुट्टी लेता हूं.

Advertisement

किस शर्त पर करेंगे काजोल के साथ काम ?

अजय ने बताया कि उन्हें काजोल के साथ काम करने के लिए एक अच्छी पटकथा की जरूरत होगी. जब स्क्रिप्ट मिल जाएगी, तो साथ काम करेंगे. अजय और काजोल ने इससे पहले इश्क, राजू चाचा, प्यार तो होना ही था और यू मी और हम जैसी फिल्मों में साथ काम किया है.

काजोल के साथ दोबारा पर्दे पर नजर आने के सवाल पर आईएएनएस से इंटरव्यू में अजय ने कहा, "यह अच्छी स्क्रिप्ट पर निर्भर करता है. हम दोनों को एक फिल्म में कास्ट करना आसान नहीं है. इसके लिए अच्छी पटकथा की जरूरत होगी." अजय ने काजोल के साथ 1999 में शादी की थी, इन दोनों के दो बच्चे, बेटी नायसा (15) और बेटा युग (8) हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »