अक्षय कुमार की फिल्म 'एयर‍लिफ्ट' की 6 दिनों की कमाई 78 करोड़ के पार

अक्षय कुमार की फिल्म 'एयरलिफ्ट' का 6 दिनों में बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 78 करोड़ रुपये से पार.

Advertisement
फिल्म 'एयरलिफ्ट' फिल्म 'एयरलिफ्ट'

पूजा बजाज

  • नई दिल्ली,
  • 28 जनवरी 2016,
  • अपडेटेड 4:32 AM IST

अक्षय कुमार और निम्रत कौर की हालिया रिलीज फिल्म 'एयरलिफ्ट' की बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई बरकरार है. फिल्म ने रिलीज के महज 6 दिनों में 78 करोड़ रुपये से ज्यादा की कलेक्शन बंटोर ली है.

डायरेक्टर राजा कृष्णा मेनन के निर्देशन में बनी फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है, जिसका अंदाजा फिल्म की बॉक्स ऑफिस कलेक्शन रिपोर्ट से लगाया जा सकता है. फिल्म ने रिलीज के 6 दिनों के भीतर देश भर में करीब 78 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है. फिल्म की कमाई के इस आंकड़े की जानकारी फिल्म ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्वीट कर साझा की है.

Advertisement

फिल्म की कामयाबी को एंजॉय कर रही में अक्षय की को स्टार निम्रत कौर ने फिल्म को सराहने के लिए फैन्स का ट्वीट कर शुक्रिया अदा किया है.

22 जनवरी को रिलीज हुई 1990-91 के इराक-कुवैत युद्ध के दौरान कुवैत से भारतीयों के निकासी पर आधारित है. यह फिल्म 1990 की वास्तविक घटना पर आधारित है जिसमें अक्षय ने एक कुवैती बिजनेसमैन रंजीत का किरदार निभाया. रंजीत कतयाल नाम के इस बिजनेसमैन ने कुवैत में फंसे 1,70,000 भारतीयों को सुरक्षित निकालने की राह तलाशी और भारतीयों को इराकी हमले से बचाकर कई किलोमीटर का सफर तय करके अम्मान पहुंचाया जहां मानव इतिहास का सबसे बड़ा पलायन हुआ.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement