फिर साथ आएगी 'तमाशा' जोड़ी, रणबीर-दीपिका को मिला साथ फिल्म करने का ऑफर

भले ही 'तमाशा' बहुत अच्छा बिजनेस न कर पाई हो लेकिन इससे इस जोड़ी की पॉपुलैरिटी पर कोई फर्क नहीं पड़ा है. रणबीर और दीपिका जल्दी ही साथ में एक फिल्म साइन करने जा रहे हैं.

Advertisement

मेधा चावला

  • मुंबई,
  • 04 फरवरी 2016,
  • अपडेटेड 6:14 PM IST

बॉलीवुड के इन दो हॉट स्टार्स की लव स्टोरी का एंड अच्छा नहीं था. बावजूद इसके ये दोनों समझदारी दिखाते हुए अच्छे तरीके से एक दूसरे के साथ पेश आते हैं.

वैसे जिस वजह से यह हुआ था, वह भी अब बीते समय की बात हो चुकी है. रणबीर दोबारा सिंगल हैं और हमने सुना है कि ऐसे में वह दोबारा के साथ जोड़ी बनाने का प्लान कर रहे हैं.

Advertisement

अरे ऐसे नहीं, जैसे आप सोच रहे हैं. बल्क‍ि यहां बात हो रही है दोनों के एक साथ फिल्म करने की. हालांकि पिछले साल दोनों में बेहतरीन केमिस्ट्री के साथ नजर आए थे. भले ही फिल्म ज्यादा नहीं चली लेकिन इनका क्रेज कम नहीं हुआ है. यही वजह है साजिद नाडियाडवाला ने इन दोनों को फिर साथ लाने की प्लानिंग की है.

एक वेबसाइट ने दावा किया है कि साजिद इन दोनों सितारों को स्क्रिप्ट सुना चुके हैं और उनको यह पसंद भी आई है. अगर यह प्लानिंग सफल होती है तो और दीपिका की साथ में यह चौथी फिल्म होगी. इससे पहले इनकी जोड़ी बचना ए हसीनों, ये जवानी है दीवानी और तमाशा में नजर आ चुकी है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement