9 साल बाद फिर बनेगी रणबीर कपूर और सोनम कपूर की जोड़ी

'सांवरिया' के रिलीज होने के 9 साल बाद एक बार फिर रणबीर कपूर और सोनम कपूर की जोड़ी बनने जा रही है.

Advertisement
रणबीर कपूर और सोनम कपूर रणबीर कपूर और सोनम कपूर

सिद्धार्थ हुसैन

  • मुंबई,
  • 24 नवंबर 2016,
  • अपडेटेड 5:39 PM IST

'सांविरया' के बाद रणबीर कपूर और सोनम कपूर फिल्मी पर्दे पर एक बार फिर साथ दिखाई देने वाले हैं. संजय दत्त की जिंदगी पर बनने वाली फिल्म में सोनम कपूर नब्बे के दशक की हीरोइन का किरदार निभाएंगी, जिनका अफेयर संजय दत्त से था. हालांकि यह किरदार किसी एक हीरोइन पर आधारित नहीं है.

के किरदार में रणबीर कपूर का नाम पहले से ही फाइनल हो चुका है. सोनम के आने से संजय दत्त की बायोपिक को लेकर उत्सुकता और बढ़ गयी है. सोनम के अलावा फिल्म में भी हैं, जो पत्रकार के रोल में दिखेंगी.

Advertisement

बता दें कि और सोनम कपूर ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साथ ही की थी. पहले दोनों डायरेक्टर संजय लीला भंसाली के असिस्टेंट थे और बाद में भंसाली की फिल्म 'सांवरिया' से बतौर कलाकार बॉलीवुड में एंट्री ली.

एक वक्त पर रणबीर-सोनम के अफेयर की खूब चर्चा थी. लेकिन बाद में दोनों के रिश्तों में खटास पड़ गई और 'सांवरिया' के बाद इन्होंने कोई भी फिल्म साथ नहीं की. अब दस साल के बाद ये दोनों एक बार फिर साथ दिखेंगे.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement