सदाबहार रेखा ने ऐसे दिया आज तक की रिपोर्टर को जवाब

इस वीडियो को ट्विटर पर काफी शेयर किया जा रहा है. कई लोगों ने वीडियो को खूबसूरत बताया है.

Advertisement
रेखा रेखा

अभि‍षेक आनंद

  • नई दिल्ली,
  • 21 फरवरी 2017,
  • अपडेटेड 4:02 PM IST

मुंबई में बीएमसी चुनाव में बॉलीवुड के कई स्टार्स ने मंगलवार को वोट डाले. इस दौरान सुप्रसिद्ध अभिनेत्री रेखा भी पहुंची. यूं तो रेखा अक्सर अपने खास अंदाज से चर्चा में रहती हैं, लेकिन इस बार उनके पास दिल जीतने की एक नई अदा दिखी.

'आज तक इंडिया टुडे' के रिपोर्टर ने जब रेखा से प्रतिक्रिया जाननी चाही तो उन्होंने कोई कमेन्ट तो नहीं किया, लेकिन दुलार से रिपोर्टर के चेहरे पर हाथ फेर दिया. ऐसा उन्होंने पास में मौजूद एक दूसरी रिपोर्टर के साथ भी किया. जाहिर है रेखा ही कई लोगों का दिल जीत ले गई.

Advertisement

इस वीडियो को ट्विटर पर काफी शेयर किया जा रहा है. कई लोगों ने को खूबसूरत बताया है. हालांकि, कुछ लोगों का कहना है कि उन्हें रिपोर्टर के सवाल के जवाब भी देने चाहिए.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »