आमिर खान बोले- राजनीति में दिलचस्पी नहीं, जो काम कर रहा हूं उसी में खुश

आमिर खान की गिनती बॉलीवुड के उन संवेदनशील अभिनेताओं में की जाती है जो सामाजिक जिम्मेदारी भी निभाते हैं. आमिर की संस्था इस वक्त महाराष्ट्र के कुछ ग्रामीण इलाकों में पानी की समस्या को लेकर काम कर रही है.

Advertisement
आमिर खान (फाइल फोटो) आमिर खान (फाइल फोटो)

अनुज कुमार शुक्ला / पंकज खेळकर

  • पुणे/मुंबई ,
  • 13 अगस्त 2018,
  • अपडेटेड 11:43 AM IST

फ़िल्मी दुनिया में एक मुकाम बना लेने के बाद कई अभिनेता राजनीति की ओर रुख कर लेते हैं. लेकिन संवेदनशील और सामाजिक मुदों पर अपनी बेबाक राय रखते आए बॉलीवुड एक्टर आमिर खान कभी ऐसा नहीं करेंगे. एक प्रोग्राम में उन्होंने साफ किया कि वो कभी भी किसी राजनीतिक दल से नहीं जुड़ेंगे. उन्होंने कहा, "मैं राजनीति से दूर रहना पसंद करता हूं. सभी दलों के साथ दोस्ती है. लेकिन किसी एक पक्ष से न कभी जुड़ा हूं और आगे ऐसी कोई योजना नहीं है."

Advertisement

आमिर से सवाल किया गया कि क्या वो राज्यसभा जाएंगे? उन्होंने कहा- "अच्छा काम करने के लिए राजनीति में जाने की जरूरत नहीं है. आज जो कुछ कर रहा हूं उसमें मुझे काफी खुशी है." एक कार्यक्रम के सिलसिले में पुणे आए अभिनेता से फिल्म, राजनीति और इससे जुड़े तमाम सवाल किए गए. कई सवालों पर बेबाक अंदाज में जवाब देने वाले आमिर ने पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान के शपथ ग्रहण को लेकर पूछे सवाल का कोई जवाब नहीं दिया. उनसे पूछा गया था कि क्या वो इमरान के शपथ ग्रहण समारोह में जाएंगे?

आमिर महाराष्ट्र के कुछ ग्रामीण इलाकों में पानी फाउंडेशन के जरिए वाटर हार्वेस्टिंग के लिए काम कर रहे हैं. वो पुणे में इसी मकसद से थे. उन्होंने कहा, "एक महाराष्ट्रीयन होने के नाते महाराष्ट्र में पानी फाउंडेशन का काम शुरू किया. महाराष्ट्र को इसकी जरूरत थी." उन्होंने बताया कि रेन वाटर हार्वेस्टिंग कार्यक्रम के लिए गांवों के बाद वो मुंबई जैसे शहरों में भी जाएंगे. ताकि बारिश के दिनों में उनके डूबने का कुछ हल निकाला जा सके.

Advertisement

सिंचाई पर सरकारी योजनाओं और उनकी भूमिका पर अमिर ने कहा, "जो लोग सरकार में होते हैं वो आम लोग ही होते हैं. सोशल फैब्रिक बढ़ेगी तो सरकार का काम अच्छा होगा. हर क्षेत्र में टॉप क्लास का काम कम होता दिखाई दे रहा है. इसलिए सोशल फेब्रिक अच्छा होना चाहिए. पहले हम क्या कर रहे हैं उसे देखें. उसके बाद दूसरों की तरफ उंगली उठाए." आमिर ने कहा, "जापान में होटलों में टिप नहीं लेते. वो लोग काफी खुद्दार होते हैं. जो टिप नहीं लेते वो घुस कैसे लेंगे? ऐसी भावना हमारे अंदर भी पैदा होनी चाहिए. जिसके बाद काफी अच्छा काम हो सकता है."

राज ठाकरे ने की तारीफ़

इससे पहले पानी फाउंडेशन के काम को लेकर राज ठाकरे ने सरकार की भूमिका पर सवाल उठाए. राज ठाकरे ने पुछा - "पिछले 60 सालों में सिंचाई पर जो पैसा खर्च हुआ वो आखिर गया कहां. महाराष्ट्र के ग्रामीण इलाकों में पानी के लिए अगर आमिर खान की संस्था को काम करना पड़ रहा है तो सरकार क्या करती है." राज ठाकरे ने ये भी सवाल उठाए कि अगर पानी फाउंडेशन के काम में सरकारी अफसर बेहतरीन काम कर रहे हैं तो सरकार की योजनाओं में ऐसा काम क्यों नहीं करते?

Advertisement

राज ठाकरे ने अपनी स्पीच में अमीर के सामजिक काम की जमकर तारीफ़ की. उन्होंने कहा, "आमिर खान कभी कोई अवॉर्ड नहीं लेते. लेकिन अगर उन्हें रेमन मैग्सेसे अवॉर्ड मिले तो विनती करूंगा कि उसे लेने जरूर जाएं."

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »