2.0 में क्यों नहीं हैं ऐश्वर्या, निर्देशक ने किया खुलासा

फिल्म 2.0 के निर्देशक एस शंकर ने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि फिल्म के सीक्वल में ऐश्वर्या क्यों नहीं हैं.

Advertisement
फिल्म 2.0 से एक दृश्य फिल्म 2.0 से एक दृश्य

पुनीत उपाध्याय

  • नई दिल्ली,
  • 25 नवंबर 2018,
  • अपडेटेड 8:44 AM IST

स्टारर कुछ ही दिनों में सिनेमाघरों में दस्तक देगी. ये फिल्म, रजनी की सुपरहिट मूवी का सीक्वल है. फिल्म रोबोट में रजनीकांत के साथ ऐश्वर्या राय ने एक्टिंग की थी. दोनों की जोड़ी को काफी पसंद किया गया था. हाल ही में फिल्म के निर्देशक ने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि फिल्म के सीक्वल में ऐश्वर्या क्यों नहीं हैं.

Advertisement

मुंबई के जुहू में एक मीडिया इंटरेक्शन में फिल्म के निर्देशक एस शंकर और एक्टर अक्षय कुमार मौजूद थे. इस दौरान शंकर से पूछा गया कि फिल्म में ऐश्वर्या को क्यों नहीं रखा गया. जवाब में शंकर ने कहा- 2.0 की कहानी काफी अलग है. साथ ही इसमें किरदार भी पुरानी फिल्म से भिन्न हैं. मगर फिल्म में रोबोट में प्ले किए गए ऐश्वर्या के किरदार को मेंशन किया गया है.

काफी बड़े बजट में बन कर तैयार हुई है. इसका बजट 550 करोड़ के करीब बताया जा रहा है. फिल्म काफी समय से चर्चा में है. दर्शकों को पहली बार साउथ सुपर स्टार, रजनीकांत और बॉलीवुड के मिस्टर खिलाड़ी अक्षय कुमार की जोड़ी साथ में नजर आएगी. फिल्म को लेकर रजनी काफी उत्साहित हैं. मीडिया से बातचीत के दौरान रजनी ने विश्वास जताते हुए कहा है- 'फिल्म एक बड़ा हिट साबित होने वाली है.'

Advertisement

यही नहीं 2.0 से दर्शकों को अक्षय का नया अवतार देखने को मिलेगा. फिल्म में अक्षय निगेटिव रोल में नजर आएंगे. फिल्म में एमी जैक्सन लीड एक्ट्रेस के तौर पर नजर आएंगी. फिल्म का ट्रेलर दर्शकों को खूब पसंद आया है. प्रशंसक फिल्म के रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं. 2.0, 29 नवंबर, 2018 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »