Advertisement

साउथ सिनेमा

श्रुति हासन ने खरीदा नया घर, गृहप्रवेश पूजा में नहीं दिखे पेरेंट्स, आशियाने की दिखाई झलक

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 14 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 8:19 AM IST
  • 1/10

एक्ट्रेस और कमल हासन की बेटी श्रुति ने फैंस को सरप्राइज दिया है. उन्होंने चेन्नई में अपना नया और आलीशान घर खरीदा है. 
 

Photo: Instagram @shrutzhaasan

  • 2/10

एक्ट्रेस की इंस्टा पर नई फोटोज सामने आई हैं. जिनमें वो अपनी करीबी दोस्तों के साथ गृहप्रवेश पूजा करती नजर आईं. उनके पेरेंट्स पूजा में नहीं दिखे.
 

Photo: Instagram @gantayyyy

  • 3/10

एक्ट्रेस की दोस्त ने इंस्टा पर गृहप्रवेश की फोटोज पोस्ट की हैं. इनमें श्रुति पूजा में बैठी हुई नजर आ रही हैं.
 

Photo: Instagram @shrutzhaasan

Advertisement
  • 4/10

श्रुति ने ब्लू साड़ी पहनी है. वो अपनी गर्ल गैंग के साथ पूजा में बैठी हैं. एक्ट्रेस के चेहरे की खुशी बताती है कि वो नए घर में आकर कितनी हैप्पी हैं. 
 

Photo: Instagram @gantayyyy

  • 5/10

पंडित जी पूजा करवा रहे हैं. श्रुति अपने दोस्तों से साथ हाथ जोड़कर बैठी हैं. उनके गले में माला है. माथे पर टीका लगा है.

Photo: Instagram @gantayyyy

  • 6/10

फोटोज में एक्ट्रेस के लैविश घर की झलक साफ देखने को मिलती है. परदे लगे हैं. ज्यादा सामान अभी शिफ्ट नहीं किया गया है. घर खाली नजर आता है.
 

Photo: Instagram @gantayyyy

Advertisement
  • 7/10

फोटोज के अनुसार, घर काफी स्पेसियस है. किचन की झलक दिखती है. घर को मॉर्डन लुक दिया गया है. फैंस ने श्रुति को नए घर की बधाई दी है. 
 

Photo: Instagram @gantayyyy

  • 8/10

श्रुति की दोस्त ने कमेंट कर लिखा- अपनी जड़ों में वापस लौट रहे हैं. श्रुति को चेन्नई में नया घर लेने के लिए ढेर सारी बधाई हो.
 

Photo: Instagram @gantayyyy

  • 9/10

श्रुति के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो ज्यादातर साउथ मूवीज में नजर आती हैं. बॉलीवुड फिल्मों में उनका करियर चला नहीं.
 

Photo: Instagram @shrutzhaasan

Advertisement
  • 10/10

एक्ट्रेस को हाल ही में रामचरण और जाह्नवी कपूर स्टारर मूवी पेद्दी में देखा गया था. तीनों के बीच एक आइटम सॉन्ग फिल्माया गया था. जो वायरल हुआ. 

Photo: Instagram @shrutzhaasan

Advertisement
Advertisement