Advertisement

साउथ सिनेमा

कभी 300 रुपये में चलता था घर, तंगी झेलकर एक्ट्रेस भाग्यश्री बोरसे ने बदली किस्मत

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क
  • 13 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 4:16 PM IST
  • 1/9

अखिल अक्कीनेनी स्टारर फिल्म 'लेनिन' की सक्सेस के मजे लूट रहीं लीड एक्ट्रेस भाग्यश्री बोरसे इन दिनों सुर्खियों में हैं. लेकिन ग्लैमर की दुनिया में चमकने वाली इस एक्ट्रेस की जिंदगी हमेशा इतनी आसान नहीं थी. हाल ही में उन्होंने अपने बचपन की ऐसी कहानी सुनाई, जिसने हर किसी को भावुक कर दिया.
 

  • 2/9

भाग्यश्री ने बताया कि उनके जन्म के तुरंत बाद ही उनके पिता की नौकरी चली गई थी. वह एक लोअर मिडिल क्लास परिवार से आती हैं और बचपन से ही घर की आर्थिक तंगी को बहुत करीब से देखा है. एक्ट्रेस ने कहा कि उनके माता-पिता ने कभी हार नहीं मानी और हर मुश्किल में परिवार को संभालने की कोशिश की.

  • 3/9

भाग्यश्री ने बताया कि उनके घर में हर खर्च का हिसाब लिखा जाता था. उन्होंने कहा- मैंने अपनी आंखों से वो डायरी देखी है, जिसमें 10 रुपये की हरी मिर्च और 10 रुपये के पालक तक का हिसाब लिखा होता था. मम्मी-पापा सोचते थे कि इस हफ्ते 300 रुपये खर्च हो गए, अब अगले हफ्ते कैसे चलेंगे?

Advertisement
  • 4/9

भाग्यश्री ये बताते हुए भावुक हो गईं कि- मैंने अपने पापा को लोगों से कहते देखा है- 'प्लीज मुझे नौकरी दे दीजिए, मेरी दो बेटियां हैं.' एक छोटी बच्ची के लिए अपने पिता को इस तरह देखना बहुत तकलीफ देता है.

 

  • 5/9

भाग्यश्री ने बताया कि उसी दिन उन्होंने मन में ठान लिया था कि वह इतनी मेहनत करेंगी कि उनके पिता को कभी किसी के सामने हाथ न जोड़ना पड़े. उन्होंने कहा- मेरी हर महत्वाकांक्षा सिर्फ अपने माता-पिता के लिए है. मैं चाहती हूं कि उनका सिर हमेशा गर्व से ऊंचा रहे.

  • 6/9

महाराष्ट्र के औरंगाबाद में जन्मीं भाग्यश्री कुछ साल अपने परिवार के साथ नाइजीरिया में भी रहीं. भारत लौटने के बाद उन्होंने मुंबई में पढ़ाई के साथ-साथ मॉडलिंग शुरू की और यहीं से उनके सपनों को उड़ान मिली.
 

Advertisement
  • 7/9

भाग्यश्री ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत छोटे-छोटे रोल से की. वह 'यारियां 2' और 'चंदू चैंपियन' जैसी फिल्मों में नजर आईं. हालांकि असली पहचान उन्हें अब 27 की उम्र में फिल्म 'लेनिन' से मिल रही है.

 

  • 8/9

आज भाग्यश्री बोरसे इंडस्ट्री का उभरता हुआ चेहरा बन चुकी हैं. लेकिन उनकी कहानी याद दिलाती है कि कैमरे के पीछे कई सितारों ने गरीबी, संघर्ष और आंसुओं से भरा सफर तय किया है. शायद यही वजह है कि आज मिली हर सफलता उनके लिए सिर्फ एक उपलब्धि नहीं, बल्कि अपने माता-पिता के सपनों का जवाब भी है.

  • 9/9

भाग्यश्री जल्द ही शिवकार्तिकेयन के साथ तमिल एक्शन फिल्म सियोन में नजर आएंगी.

 

Photos: Instagram @bhagyashriiborse

Advertisement
Advertisement
Advertisement