Advertisement

साउथ सिनेमा

11 बच्चों की मां बनने का टूटा सपना, Ex ने दिया दर्द, पीरियड्स पर सुनाए ताने, एक्ट्रेस बोली- शर्मिंदा हूं

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 20 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 11:30 AM IST
  • 1/10

तेलुगू एक्ट्रेस अनुपमा परमेश्वरन ने अपनी दर्दभरी लव लाइफ को लेकर काफी खुलासे किए हैं. उन्होंने बताया कैसे एक्स बॉयफ्रेंड संग रिश्ते में उन्होंने टॉर्चर झेला, वो डिप्रेशन में रहीं.
 

  • 2/10

एक्स बॉयफ्रेंड ने उन्हें पीरियड को लेकर शर्मिंदा फील कराया. उन्होंने एक्स को नार्सिसिस्टिक बताया. जिसने एक्टिंग करियर को लेकर उन्हें छोटा फील कराया.
 

  • 3/10

ध्यान वर्मा के पॉडकास्ट में अनुपमा ने कहा- मैं ऐसी स्थिति में थी जहां पर एक्टर होने, कॉन्फिडेंट होने पर मैं शर्मिंदा थी. एक महिला होने के नाते पीरियड होने पर भी मुझे छोटा फील कराया गया.
 

Advertisement
  • 4/10

कभी अनुपमा 11 बच्चे करने का सपना देखती थीं. लेकिन अब ऐसा नहीं है. वो कहती हैं- महीने का पहला दिन हो, 5वां, 10वां, 25वां दिन हो या पीरियड्स का कोई भी दिन… अगर आप सामने वाले को उसकी गलती बताएंगे, तो वो बोलेगा तुम्हें PMS (प्रीमेंस्ट्रुअल सिंड्रोम) हो रहा है या तुम्हारे पीरियड्स आने वाले हैं.
 

  • 5/10

''मैं कभी 11 बच्चे करने के बारे में सोचती थी. लेकिन जिंदगी में इस मोड़ पर अब मुझे बच्चे नहीं चाहिए. मैं महिला होने पर बुरा महसूस करती हूं. मुझे अपनी उपलब्धियों पर बुरा फील होता है.''
 

  • 6/10

अनुपमा के मुताबिक, एक्स बॉयफ्रेंड संग उनका 2 साल का रिश्ता किसी टॉर्चर से कम नहीं था. वो शख्स उन्हें कंट्रोल करता था. उसने धीरे-धीरे उनकी जिंदगी पर अपना हक जमाने की कोशिश की.
 

Advertisement
  • 7/10

हालांकि वो शख्स कौन है उसका अनुपमा ने नाम नहीं लिया. लेकिन फैंस का दावा है वो एक्टर ध्रुव विक्रम का जिक्र कर रही हैं. एक वक्त दोनों के रिश्ते में होने की खबरें थीं. 
 

  • 8/10

अनुपमा ने बताया कैसे एक्स बॉयफ्रेंड ने उनके कपड़ों से लेकर करियर तक के फैसले लेने शुरू कर दिए थे. उस शख्स की वजह से वो उन्होंने अपनी फिल्म ड्रैगन का प्रमोशन नहीं किया था.
 

  • 9/10

अनुपमा के मुताबिक, एक्स-बॉयफ्रेंड ने एक दफा उनके कैरेक्टर पर भी सवाल उठाए थे. उनपर शादी और सगाई का दबाव बनाया. लेकिन वो ऐसा करने को राजी नहीं हुई थीं. 
 

Advertisement
  • 10/10

All Photos: Instagram @anupamaparameswaran96
 

Advertisement
Advertisement