Advertisement

मनोरंजन

कब मां बनेंगी ससुराल सिमर का फेम दीपिका? पति ने दिया मजेदार जवाब

aajtak.in
  • 06 मई 2020,
  • अपडेटेड 8:12 AM IST
  • 1/8

टीवी के मोस्ट पॉपुलर कपल दीपिका कक्कड़ इब्राहिम और शोएब इब्राहिम की केमिस्ट्री फैंस को काफी पसंद आती है. दोनों का एक दूसरे के लिए प्यार किसी से छिपा नहीं है. दोनों की शादी की काफी धूम रही थी. फैंस अब जानना चाहते हैं कि कपल के घर किलकारियां कब गूजेंगी.

  • 2/8

हाल ही में इंस्टा पर सवाल जवाब सेशन में एक फैन ने उनसे फैमिली प्लानिंग के बारे में सवाल कर लिया. जिसका शोएब इब्राहिम ने काफी मजेदार जवाब दिया.

  • 3/8

फैन ने पूछा- आप बेबी कब प्लान करोगे. सॉरी ये आपकी पर्सनल लाइफ है. लेकिन मेरा मन हुआ पूछने का इसलिए पूछ लिया.

Advertisement
  • 4/8

अब फैन के इस सवाल का शोएब ने भी अपने ही अंदाज में जवाब दिया. शोएब ने लिखा- जब पता है पर्सनल है तो पूछना ही क्यों.

  • 5/8

इसके अलावा फैंस ने शोएब से रिलेशनशिप पर कई सारे सवाल भी पूछे. एक फैन ने पूछा कि लंबे और स्ट्रॉन्ग रिलेशनशिप का क्या सीक्रेट है?

  • 6/8

शोएब ने इसका जवाब देते हुए कहा कि रिश्ते में विश्वास और सम्मान होना चाहिए. शोएब ने अपने दो फेवरेट बॉलीवुड एक्टर्स के बारे में भी बताया. उन्होंने शाहरुख खान और सलमान खान का नाम लिया.

Advertisement
  • 7/8

बता दें, लॉकडाउन में शोएब और दीपिका साथ में काफी समय बिता रहे है.  दोनों इन दिनों एक-दूसरे को पैंपर कर रहे हैं. दोनों की साथ में फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल रहती हैं.

  • 8/8

बता दें, दीपिका और शोएब ने सीरियल ससुराल सिमर का में साथ काम किया था. इसी दौरान दोनों का प्यार परवान चढ़ा था. बाद में दोनों ने शादी कर ली. दीपिका कक्कड़ बिग बॉस 12 की विनर रही हैं.


PHOTOS: INSTAGRAM

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement