मशहूर टेलीविजन एक्टर करण पटेल और उनकी पत्नी अंकिता के घर कुछ दिन पहले खुशियों ने दस्तक दी. करण पटेल की पत्नी ने 14 दिसंबर को अपनी पहली बेटी को जन्म दिया. बेटी के जन्म से दोनों बेहद खुश हैं. अब करण ने अपनी लिटिल एंजेल संग एक खूबसूरत कैप्शन के साथ खूबसूरत फोटो शेयर की है.
करण की फोटो में आप बेटी मेहर के लिए उनके प्यार को देख सकते हैं. करण ने जिस तरह अपनी नन्ही बेटी को गोद में उठाया हुआ है.
करण फोटो में अपनी बेटी को गोद में लिए किस करते हुए नजर आ रहे हैं और उनकी नन्ही बेटी भी अपने पिता को निहारते हुए नजर आ रही हैं. हालांकि, करण की बेटी का चेहरा दिखाई नहीं दे रहा है. लेकिन फादर-डॉटर की बॉन्डिंग जबरदस्त है. करण ने फोटो शेयर करते हुए कैप्शन लिखा- रब दी मेहर.
बता दें कि इससे पहले क्रिसमस के खास मौके पर करण पटेल और अंकिता भार्गव ने सोशल मीडिया पर बच्ची के साथ फोटो शेयर करते हए सभी को क्रिसमस की बधाई दी थी.
मेहर का जन्म 14 दिसंबर को मुंबई के एक अस्पताल में हुआ था. करण ने बच्ची के नाम का खुलासा करते हुए उसके आने की खबर सभी को दी थी और लिखा था आपकी दुआओं से हमारी दुनिया खूबसूरत हो गई है. आप सभी को तहे दिल से शुक्रिया. #RabbDiMehr'
बता दें कि करण पटेल और अंकिता ने 3 मई 2015 को शादी की थी. शादी के बाद 14 दिसंबर 2019 को कपल ने अपने पहले बच्चे का दुनिया में स्वागत किया.