सुशांत सिंह राजपूत सिर्फ एक्टर ही नहीं थे बल्कि उनकी दिलचस्पी कई क्षेत्रों में थी. सुशांत एक ऐसे शख्स थे जिनका माइंड काफी हायपर एक्टिव था और अपनी जिंदगी में वे सब कुछ कर लेना चाहते थे. फिटनेस के साथ ही साथ उन्हें साइंस खासकर एस्ट्रोफिजिक्स, क्वांटम फिजिक्स जैसे विषयों में दिलचस्पी थी. इसके अलावा उनकी स्पोर्ट्स में भी काफी रूचि थी. धोनी की बायोपिक वे कर ही चुके थे, साथ ही टेनिस और टेबल टेनिस से भी उन्हें लगाव था. साहित्य, ब्रहांड की दुनिया, फिलोसॉफी जैसे कई क्षेत्र भी थे जिनमें सुशांत दिलचस्पी रखते थे. वैरायटी के स्तर पर देखा जाए तो भले ही सुशांत के स्तर पर इंडस्ट्री के सितारे चीजों को लेकर दिलचस्पी न रखते हों लेकिन बॉलीवुड में कई स्टार्स हैं जिनकी लाइफ में एक्टिंग के अलावा भी कुछ पैशन हैं.
राहुल बोस हाल ही में अपनी फिल्म बुलबुल को लेकर चर्चा में हैं. वे एक्टिंग के साथ ही साथ प्रोफेशनल रग्बी प्लेयर भी हैं. वे साल 1998 में भारत की पहली नेशनल रग्बी टीम का हिस्सा थे जो एक इंटरनेशनल इवेंट में खेलने के लिए पहुंची थीं. इसके बाद भी वे कई सालों तक लगातार प्रोफेशनल स्तर पर रग्बी खेलते रहे हैं.
विद्युत जामवाल बॉलीवुड के मॉर्डन डे एक्शन हीरो हैं. वे इसके अलावा मार्शल आर्ट्स में प्रशिक्षित हैं. वे केरल के प्राचीन मार्शल आर्ट्स कलारीपयत्तु की तीन साल की उम्र से ट्रेनिंग ले रहे हैं. इसके अलावा वे फिल्मों में अपने स्टंट्स भी खुद ही परफॉर्म करते हैं.
सुपरमॉडल, एक्टर और फिल्म प्रोड्यूसर होने के अलावा मिलिंद सोमन टॉप क्लास एथलीट भी हैं. वे प्रोफेशनल स्वीमर हैं और साल 2015 में प्रतिष्ठित आयरनमैन का खिताब जीत चुके हैं. उन्होंने 16 घंटों के भीतर 180.2 किलोमीटर साइकिल राइड, 42 किलोमीटर रनिंग और 3.8 किलोमीटर स्वीमिंग करते हुए ये खिताब जीता था. उस समय मिलिंद पचास साल के थे. इसके अलावा वे अल्ट्रामैन मैराथन भी खत्म कर चुके हैं.
आयुष्मान खुराना अपने करियर की शुरुआत में आरजे और वीजे रह चुके हैं. फिल्मों में आने के बाद उन्होंने म्यूजिक में दिलचस्पी दिखानी शुरू की और उन्होंने कुछ फिल्मों में गाने भी गाए. इसके अलावा वे लिखना भी पसंद करते हैं और अक्सर सोशल मीडिया पर अपने विचार शेयर करते हैं.
सैफ अली खान एक्टर के तौर पर लगातार अपने आपको एक्सप्लोर करने की कोशिश करते हैं. इसके अलावा उन्हें म्यूजिक खासकर गिटार से भी काफी लगाव है. वे अक्सर लोकल इंडियन बैंड्स के साथ जैम करते हैं और वे कई बार स्टेज पर बीते दौर के मशहूर रॉक बैंड एसीडीसी के सॉन्ग कवर कर चुके हैं.
रितेश देशमुख एक्टर होने के साथ ही साथ आर्किटेक्ट की पढ़ाई कर चुके हैं. इसके अलावा वे इंटीरियर डिजाइनर भी हैं. उन्होंने शाहरुख खान और गौरी खान के रेड चिलीज ऑफिस डिजाइन किया है. इसके अलावा उन्होंने करण जौहर के बांद्रा में स्थित घर को भी डिजाइन किया है.
रणदीप हुड्डा अपनी एक्टिंग से तो दर्शकों का दिल जीतते ही रहे हैं. इसके अलावा उन्हें स्पोर्ट्स का भी शौक हैं. वे एक पोलो प्लेयर हैं. एक स्किल्ड शो जंपर हैं और उनके पास कई घोड़े भी हैं.
फिल्म किसना और लक बाय चांस जैसी फिल्मों से सुर्खियां हासिल करने वाली एक्ट्रेस ईशा अपनी एक्टिंग के साथ ही साथ अपने डांस के लिए भी जानी जाती हैं. ईशा के पेरेंट्स ने केरल में एक आर्ट्स स्कूल खोला था जहां ईशा ने 13-14 साल गुजारे हैं. वहां उन्होंने कलारीपयत्तु के साथ ही साथ कई डांस फॉर्म्स सीखे हैं. वे अपने कंटेंपररी और एरियल डांस परफॉर्मेंस के लिए भी मशहूर हैं और दुनिया भर की कई लोकेशन्स में परफॉर्म कर चुकी हैं.
फरहान अख्तर अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 'दिल चाहता है' डायरेक्ट करने के साथ की थी. उन्होंने फिल्म रॉक ऑन के साथ अपने एक्टिंग और सिंगिंग करियर को लॉन्च किया था. इसके बाद उन्होंने अपना फोकस एक्टिंग पर लगाया और वे एक्टिंग, डायरेक्शन, सिंगिंग के अलावा सॉन्ग राइटिंग कर लेते हैं और प्रोड्यूसर भी हैं.