बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के पिता और बहनों ने गुरुवार को पटना में उनकी अस्थियां विसर्जित कीं. सुशांत के परिवार द्वारा अस्थियां विसर्जित किए जाने की तस्वीरें ट्विटर पर शेयर की हैं. तस्वीरों में सुशांत की बहनें और उनके पिता नाव पर बैठकर नदी में अस्थियां विसर्जित करते नजर आ रहे हैं.
[Photo Credit: ANI]
एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने बीते दिनों मुंबई स्थित अपने फ्लैट में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी. पुलिस मामले की जांच कर रही है लेकिन अब तक उपलब्ध जानकारी और पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह आत्महत्या ही पाई गई है. सुशांत का अंतिम संस्कार मुंबई में ही किया गया था.
[Photo Credit: ANI]
सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने एक फेसबुक पोस्ट में बताया, "कल (बुधवार) पटना स्थित अपने घर सुरक्षित पहुंच गए. उन सभी का शुक्रिया जिन्होंने दुआ की और प्रक्रिया पूरी करने में हमारी मदद की."
[Image Source: Instagram]
उन्होंने लिखा, "उसकी जिंदगी का जश्न मनाइए और उसे एक बहुत प्यारा और खुशहाल फेयरवेल दीजिए." कीर्ति की इस पोस्ट पर कमेंट बॉक्स में सुशांत के फैन्स ने उनकी आत्मा की शांति के लिए दुआएं की हैं.
[Image Source: Instagram]
मालूम हो कि सुशांत की दो बहनें और उनके पिता एक्टर का अंतिम संस्कार और बाकी क्रियाएं करने के लिए मुंबई गए थे. सुशांत के पिता ने अपने बेटे को अग्नि दी थी.
[Image Source: Instagram]
सुशांत सिंह राजपूत अपने करियर में काफी अच्छा कर रहे थे और उन्होंने कई सुपरहिट फिल्में दी थीं. उनके जाने के बाद तमाम बॉलीवुड सितारे सोशल मीडिया पर उनके साथ पुरानी यादें शेयर कर रहे हैं.
[Image Source: Instagram]
[Image Source: Instagram]