बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे ने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ पुरानी तस्वीरें शेयर की हैं. इन तस्वीरों में सोनाली न सिर्फ काफी यंग नजर आ रही हैं बल्कि वह काफी फिट भी दिख रही हैं. इन तस्वीरों को शेयर करते हुए सोनाली बेंद्रे ने लिखा, "अगर ये सिर्फ एक थ्रोबैक नहीं है तो.... मैं उस सूरज, समंदर, रेत और जाहिर तौर पर उन एब्स व बड़े बालों को मिस कर रही हूं."
तस्वीरों में सोनाली बिकिनी पहने समंदर किनारे दौड़ती नजर आ रही हैं. फैन्स ने उनके इस पुराने लुक की कमेंट बॉक्स में काफी तारीफ की है.
मालूम हो कि सोनाली बेंद्रे ने कैंसर के इलाज के दौरान अपने पूरे बाल गंवा दिए थे और अब उनके बाल पहले की तुलना में काफी छोटे हो गए हैं.
पिछले कुछ वक्त से सोनाली अपनी पुरानी जिंदगी की यादें शेयर कर रही हैं. हाल ही में कैंसर सर्वाइवर सोनाली बेंद्रे ने एक वीडियो पोस्ट कर बीते वक्त को फैंस संग साझा किया.
इसे साझा करते हुए सोनाली ने लिखा- 'मैचिंग आउटफिट के साथ मैचिंग लिपस्टिक लगाने वाले वो दिन #FlashbackFriday'. इस वीडियो में सोनाली रेड पोल्का डॉट्स वाली ड्रेस के साथ रेड लिपस्टिक लगाए देखी जा सकती हैं.
[Image Source: Instagram]