एंटरटेनमेंट की इंडस्ट्री हर दिन मसाले वाली खबरों से भरा होती है. लेकिन 21 फरवरी शिल्पा शेट्टी ने सबको चौंका देने वाली खबर सुनाई. दरअसल शिल्पा शेट्टी 44 की उम्र में दूसरी बार मां बनी हैं. इस खबर को उन्होंने पूरी तरह से सीक्रेट रखा. बेटी के जन्म (15 फरवरी) के 6 दिन बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर इस खबर को शेयर किया. ऐसे में उनके फैंस बेहद हैरान हो गए. लेकिन सरोगेसी से पैरेंट्स बनने वाली शिल्पा कोई पहली मां नहीं है. इसके पहले भी करण जौहर से लेकर शाहरुख खान तक कई सेलेब्स सरोगेसी से पैरेंट्स बने हैं.
शिल्पा शेट्टी
करण जौहर
बॉलीवुड के फेमस डायरेक्टर और प्रोड्यूसर करण जौहर ने साल 2017 में अपने बच्चों यश और रूही जौहर का स्वागत किया था. ये दोनों बच्चे सरोगेसी की मदद से हुए थे.
शाहरुख खान
बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख की उनके बेटे अबराम के साथ क्यूट तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल होती रहती हैं. अबराम खान का जन्म 27 मई 2013 को सरोगेसी की मदद से हुआ था. इससे पहले शाहरुख के दो और बच्चे- आर्यन और सुहाना खान हैं.
आमिर खान
बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान और उनकी पत्नी किरण राव को अपने बच्चे को इस दुनिया में लाने के लिए कई मशक्कतों का सामना करना पड़ा. आखिरकार उन्होंने सरोगेसी का सहारा लिया, जिसके चलते उनके बेटे आजाद राव खान हुए. आजाद को अक्सर आमिर और किरण संग देखा जाता है.
सोहेल खान
सलमान खान के छोटे भाई सोहेल खान की पत्नी सीमा की
शारीरिक दिक्कतों के चलते दोनों ने अपनी दूसरी संतान के लिए सरोगेसी का
सहारा लिया. 2011 में सरोगेसी की मदद से उनके बेटे योहान का जन्म हुआ था.
एकता कपूर
एकता कपूर ने जनवरी 2019 में बेटे रवि कपूर का स्वागत
दुनिया में स्वागत किया था. एकता काफी समय से बच्चे के लिए कोशिश कर रही
थीं. उन्होंने IUI और IVF प्रेग्नेंट होने की कोशिश भी की, जिसका कोई फायदा
नहीं हुआ. इसके बाद उन्होंने सरोगेसी को अपनाया और बेटे रवि ने उनके घर
दस्तक दी.
तुषार कपूर
एकता कपूर के भाई तुषार कपूर ने भी अपने बेटे लक्ष्य को पाने के लिए सरोगेसी की मदद ली थी. 2017 में लक्ष्य का जन्म हुआ था.