Advertisement

मनोरंजन

बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर के लिए मलाइका ने बनाई ये डिश, एक्टर ने की शेयर

aajtak.in
  • 13 अप्रैल 2020,
  • अपडेटेड 5:46 PM IST
  • 1/7

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर की लव स्टोरी जगजाहिर है. ये दोनों एक दूसरे के दीवाने हैं और सोशल मीडिया पर एक दूसरे की तारीफ करने में कोई कमी नहीं छोड़ते हैं. दोनों अक्सर एक दूसरे के पोस्ट कर कमेंट करते रहते हैं, लेकिन अब अर्जुन ने एक बहुत ही क्यूट पोस्ट शेयर कर मलाइका की तारीफ की है.

  • 2/7

असल में मलाइका अरोड़ा ने अपने बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर के लिए बहुत यम्मी डिजर्ट बनाया है, जो अर्जुन को बहुत पसंद आया. ऐसे में उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी पर मलाइका के इस डिजर्ट को शेयर करते हुए लिखा, 'उसने बनाया है.'

  • 3/7

ईस्टर के मौके पर मलाइका का अर्जुन के लिए ये डिजर्ट बनना उन्हें खूब पसंद आया. ऐसे में उनका इसकी तारीफ करना तो बनता था.

Advertisement
  • 4/7

बता दें कि लॉकडाउन में भी मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर का प्यार परवान चढ़ रहा है. मलाइका इन दिनों कुकिंग और बेकिंग करने में लगी हुई हैं. इतना ही नहीं वे घर में अपने बेटे संग भी समय बिता रही हैं.

  • 5/7

इसके अलावा मलाइका योग से अपनी इम्युनिटी भी बढ़ाने की कोशिश कर रही हैं. मलाइका फिटनेस फ्रीक हैं और लॉकडाउन में भी अपने वर्कआउट और योग को नहीं रोक रही हैं.

  • 6/7

मलाइका और अर्जुन के रिश्ते की बाद करें तो ये दोनों काफी समय से साथ हैं. दोनों ने सोशल मीडिया पर अपनी साथ में रोमांटिक फोटोज शेयर कर दुनिया को बता दिया था कि इन दोनों रिलेशन में हैं. हालांकि मीडिया के सामने आज भी ये दोनों एक दूसरे के बारे में ज्यादा बात नहीं करते.

Advertisement
  • 7/7

दोनों की शादी की चर्चा लम्बे समय से हो रही है, लेकिन अर्जुन कपूर का कहना है कि वे अभी शादी के लिए तैयार नहीं हैं. उन्होंने इस बारे में अभी कोई विचार भी नहीं किया है.

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement