Advertisement

मनोरंजन

बिग बॉस जर्नी पर बोले खेसारी- शो में खूब एंटरटेन किया पर दिखाया नहीं गया

aajtak.in
  • 14 जनवरी 2020,
  • अपडेटेड 9:43 AM IST
  • 1/8

भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव बिग बॉस के घर में जब आए थे तो लगा था कि बहुत कुछ धमाल देखने को मिलेगा. लेकिन खेसारी लाल यादव की घर की जर्नी काफी फीकी रही. अब खेसारी लाल यादव ने इस पर बयान दिया है.

  • 2/8

खेसारी लाल यादव ने कहा- 'घर में मेरी जर्नी अच्छी थी लेकिन ये सिर्फ इतना था कि मैं लड़ाई नहीं कर सकता था. हमारे यूपी या बिहार से कोई भी जाएगा तो उसको एडजस्ट करने में प्रॉब्लम होगी. क्योंकि हम लोग छोटे-छोटे मुद्दों पर लड़ नहीं सकते.'

  • 3/8

'किसी भी कीमत पर मैं गाली देने के लिए तैयार नहीं था. आप पुराने बिग बॉस कंटेस्टेंट और विनर्स की लिस्ट देख सकते हैं उनका फेम कुछ समय के लिए ही रहा है. मैं इस कम समय के फेम के लिए लड़ाई नहीं कर सकता.'

Advertisement
  • 4/8

खेसारी ने कहा- 'रियल लाइफ में भी मैं किसी से बिना मतलब लड़ाई नहीं करता. मुझे जल्द ही समझ में आ गया था कि बिग बॉस मेरे लिए नहीं बना है. मैं बिग बॉस जैसे शो के लिए मिसफिट था.'

  • 5/8

'ऐसा नहीं है कि मुझे गाली देना नहीं आता है, लेकिन मैं बहुत लोगों के लिए आइकन हूं और बिग बॉस में आने के बाद भी मैं वैसा ही रहना चाहता हूं. खेसारी लाल यादव बनने में मुझे बहुत समय लगा है और मैं इसकी रिस्पेक्ट करता हूं. मेरे दिमाग में यही चल रहा था जब मैं बाकी सिलेब्रिटीज को लड़ते देख रहा था.'

  • 6/8

आगे खेसारी ने कहा- 'मैंने बिग बॉस के घर में बहुत गाने गाए. लेकिन तब बिग बॉस ने ये घोषणा की कि मैं अपनी पसंद के गाने नहीं गा सकता हूं, क्योंकि बिग बॉस को उन गानों के अधिकार प्राप्त करने होंगे जो टीवी पर प्रसारित किए जाएंगे.'

Advertisement
  • 7/8

'मैं मुख्य रूप से एक सिंगर हूं. मैं वहां एक्टिंग नहीं कर सकता इसलिए मैं गाता था. मैंने बिग बॉस के घर के अंदर बहुत एंटरटेन किया है लेकिन ये सब ऑन एयर नहीं हुआ क्योंकि ये ज्यादातर मेरी सिंगिंग से रिलेटेड था.'

  • 8/8

फोटो- इंस्टाग्राम

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement