Advertisement

मनोरंजन

कपिल को गिन्नी से कब-कैसे हुआ था प्यार, कॉमेडियन ने खोले लव स्टोरी के राज

aajtak.in
  • 09 फरवरी 2020,
  • अपडेटेड 4:36 PM IST
  • 1/7

द कपिल शर्मा शो से जबरदस्त सुर्खियां बटोरने वाले कपिल शर्मा अपनी लव लाइफ के चलते भी खबरों में बने रहते हैं. कपिल साल 2018 में गिन्नी चतरथ के साथ शादी के बंधन में बंध गए थे. लेकिन उनकी लव लाइफ तो काफी पुरानी है. कपिल ने शादी जरूर 2018 में की लेकिन वो गिन्नी को काफी पहले से जानते भी थे और उन्हें पसंद भी करते थे.

  • 2/7

अब कपिल शर्मा ने अपनी लव लाइफ के बारे में बात की है एक पंजाबी कॉमेडी शो में. जी हां कपिल अपने दोस्त और कॉमेडियन गुरिंदर के नए शो में गेस्ट बनकर गए थे. वहां कपिल ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया.

  • 3/7

गुरिंदर से कपिल ने कई सवाल पूछे. जब गुरिंदर ने पूछा कि कपिल को कब एहसास हुआ कि वो गिन्नी से प्यार कर बैठे हैं, इस सवाल पर कपिल का जवाब काफी मजाकिया था.

Advertisement
  • 4/7

कपिल ने मजे लेते हुए कहा कि उन्हें तो पता ही नहीं चला कि कब प्यार हो गया.

  • 5/7

कपिल के जवाब पर गुरिंदर ने चुटकी लेते हुए कह दिया कि तुम्हें प्यार तो हुआ होगा लेकिन तुम सीरियस नहीं होगे. इस पर कपिल ने कहा 'तुम मेरा डिवोर्स करवा दोगे'

  • 6/7

बता दें, कपिल शर्मा अपनी पत्नी गिन्नी को अपना लक्की चार्म मानते हैं. उन्होंने कई मौकों पर इस बात का जिक्र भी किया है कि गिन्नी के आने के चलते उनकी लाइफ में सब कुछ अच्छा हो गया.

बता दें, कपिल हाल ही में एक बेटी के पिता बन गए हैं. कपिल और गिन्नी ने बेटी का नाम अनायरा रखा है. कपिल के पिता बनने की खुशी में सोशल मीडिया बधाइयों से भर गया था.

Advertisement
  • 7/7

याद दिला दें, कपिल की जिंदगी में बीच में ऐसा दौर भी आया था जब उनका शो भी बंद हो गया और वो डिप्रेशन का भी शिकार हो गए थे. लेकिन गिन्नी से शादी के बाद उनकी जिंदगी फिर पटरी पर लौट आई और उन्होंने कपिल शर्मा शो के साथ जोरदार वापसी की.


(ALL PHOTOS-INSTAGRAM)

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement