एक-एक कर के काम्या पंजाबी की प्री वेडिंग सेरेमनीज की फोटोज सामने आ रही हैं. कुछ देर पहले ही हल्दी सेरेमनी से उनकी तस्वीरें आई थीं. अब मेहंदी सेरेमनी से नई तस्वीरें भी आ गई हैं.
तस्वीरों में काम्या और शलभ नजर आ रहे हैं. काम्या ब्लू लुक में हैं. वे हाथ की मेहंदी फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं.
शलभ की बात करें तो वे डार्क प्रिंटेड सेरवानी में नजर आ रही हैं. दोनों की जोड़ी खूबसूरत लग रही है.
बता दें कि पिछले कुछ दिनों से काम्या पंजाबी की वेडिंग सेरेमनी चर्चा में है. धीर-धीरे वो घड़ी भी पास आ रही है. काम्या और शलभ 10 फरवरी को शादी के बंधन में बंध जाएंगे.
दिलचस्प बात ये है कि काम्या और शलभ ने पिछले साल 10 फरवरी के दिन ही एक दूसरे को डेट करना शुरू किया था.
इससे पहले काम्या और शलभ की इंगेजमेंट सेरेमनी गुरुद्वारे में की गई. सगाई में काम्या येलो एंड ब्लैक कलर के गरारे में नजर आईं.
फोटोज- इंस्टाग्राम