Advertisement

मनोरंजन

मकबूल से पान सिंह तोमर तक, इरफान खान ने इन फिल्मों में निभाया दमदार रोल

aajtak.in
  • 29 अप्रैल 2020,
  • अपडेटेड 2:54 PM IST
  • 1/8

बॉलीवुड के सबसे बेमिसाल एक्टर्स में से एक इरफान खान का आज निधन हो गया. इस खबर के बाहर आने के बाद से पूरा फिल्म जगत और दुनियाभर के फैन्स शोक मना रहे हैं. इरफान बॉलीवुड में अपने बेहतरीन अभिनय और नम्र स्वाभाव के लिए मशहूर थे. उनके साथ काम करने वाला हर स्टार्स और फिल्मकार उनका कायल था. ऐसे में उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री को बहुत सी बढ़िया फिल्में दीं. आइए आपको बताते हैं उनकी बेस्ट फिल्मों के बारे में:

हिंदी मीडियम

इस फिल्म के चर्चे इतने थे कि इसके सीक्वल की डिमांड खूब हुई. इरफान खान एक ऐसे आदमी बने थे जो आमिर है लेकिन अपनी बच्ची के स्कूल एडमिशन के लिए गरीबों की जिंदगी जीता है. उनकी एक्टिंग, उनकी कॉमिक टाइमिंग, उनका अंदाज और दीपक डोबरियाल संग केमिस्ट्री बेमिसाल थी. इस फिल्म को आज भी खूब पसंद किया जाता है.

  • 2/8

पीकू

दीपिका पादुकोण और अमिताभ बच्चन संग इरफान इस फिल्म में नजर आए थे. पीकू को परेशान करते और उनके पिता की मदद करते इरफान का नटखट अंदाज जनता को खूब भाया था. ये उनकी बेस्ट फिल्मों में से एक है इस बात में कोई दो राय हो ही नहीं सकती. उनका काम हमेशा की तरह टॉप क्लास था.

  • 3/8

लाइफ ऑफ पाई

बॉलीवुड ही नहीं हॉलीवुड में भी इरफान खान अपने काम का लोहा मनवा चुके हैं. फिल्म लाइफ ऑफ पाई में उन्होंने लीड रोल निभाया था. इस फिल्म में वे पाई नाम के आदमी के किरदार में थे, जिसकी जिंदगी कई अजब चीजें देखकर गुजरी हैं. यहीं से उनके दुनियाभर में फैन्स बने. उनके काम की तारीफें और भी ज्यादा हुईं.

Advertisement
  • 4/8

मकबूल

इस फिल्म में इरफान ने डायरेक्टर विहल भरद्वाज के साथ काम किया था. जब विशाल और इरफान जैसे कलाकार साथ आए तो समझ जाना चाहिए कि आपको ट्रीट मिलने वाली है. इस फिल्म में इरफान ने पकज कपूर, नसीरुद्दीन शाह और ओम पुरी जैसे एक्टर के सामने अपनी छाप छोड़ी थी.

  • 5/8

द लंचबॉक्स

इस फिल्म में वे एक ऐसे आदमी के रोल में थे, जो अपनी पत्नी को खो चुका है. उनका किरदार जिंदगी से कुछ और पा लेने की उम्मीद नहीं करता. लेकिन फिर उनके पास एक अनजान लंचबॉक्स आता है और शुरू होता है छोटी-छोटी चिट्ठ‍ियों के जरिए बातों का सिलसिला. इस रोल में इरफान ने कमाल कर दिखाया था. उनकी आंखें, उनका लहजा, उनका एक-एक सीन जनता को पसंद आया था. इस फिल्म को कई इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल्स में दिखाया गया था और इरफान और निम्रत कौर के काम की खूबसूरती की तारीफ हर तरफ हुई थी.

  • 6/8

तलवार

मेघना गुलजार की तलवार में भी इरफान का काम देखने लायक था. अरुशी तलवार हत्याकांड पर बनी इस फिल्म में इरफान खान ने एक समझदार और चालाक पुलिस अफसर की भूमिका निभायी थी. क्राइम ड्रामा फिल्मों में उनके काम का लोहा माना गया था.

Advertisement
  • 7/8

द नेमसेक

झुम्पा लाहिरी की किताब पर आधारित इस फिल्म में इरफान ने तब्बू संग काम किया था. अशोक के किरदार को उन्होंने ऐसे अपनाया कि उसकी दुनिया इरफान की हो गई. उनके काम ने सभी का दिल जीत लिया था और फिल्म में उनके किरदार से सब ऐसे जुड़े कि आज भी उन्हें याद करते हैं.

  • 8/8

पान सिंह तोमर

तिग्मांशु धूलिया की बनाई इस फिल्म में इरफान ने भारतीय आर्मी के जवान पान सिंह तोमर की भूमिका को निभाया था. पान सिंह को हालत की वजह से आर्मी के जवान से डकैत बनाना पड़ा था. इस फिल्म में इरफान ने इतना बेहतरीन काम करके दिखाया था कि वे उनके करियर की हाईलाइट बनी. पान सिंह तोमर का किरदार निभाने के लिए उन्हें बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड मिला. फिल्म के और उनके काम के चर्चे आज भी हैं.

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement