कौन हैं सयाली सर्वे? परिवार के खिलाफ जाकर रचाई शादी, हुआ धर्म परिवर्तन, पति पर लगाए आरोप

मिस इंडिया अर्थ 2019 की विनर सायली सुर्वे ने अपने पति आतिफ तासे पर जबरन धर्म परिवर्तन, मारपीट और गाली-गलौच के आरोप लगाए हैं. उन्होंने बताया कि उन्होंने परिवार के खिलाफ जाकर 2017 में आतिफ से लव मैरेज की थी और इस्लाम धर्म अपनाया था.

Advertisement
कौन हैं सयाली सर्वे (PHOTO: Social Media) कौन हैं सयाली सर्वे (PHOTO: Social Media)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 11 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 1:20 PM IST

मिस इंडिया अर्थ 2019 की विनर सायली सुर्वे ने अपने पति आतिफ तासे पर गंभीर आरोप लगाए हैं. परिवार के खिलाफ जाकर उन्होंने मीरा-भाईंदर के मुस्लिम कारोबारी आतिफ तासे से लव मैरेज की थी. आतिफ से शादी के लिए उन्होंने इस्लाम धर्म अपनाया था. इस्लाम धर्म कुबूल करने के बाद उनका नाम सयाली से 'अतेजा तासे' हो गया था. अब सयाली ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में पति पर जबरन धर्म परिवर्तन, मारपीट और गाली-गलौच का आरोप लगाया है. 

Advertisement

सायली सुर्वे के इस खुलासे ने भारतीय जनता को हैरान कर दिया है. आइए इस मौके पर सयाली को थोड़ा करीब से जानते हैं. 

कौन हैं सयाली सर्वे?
सायली महाराष्ट्र के पिंपरी-चिंचवड की रहने वाली हैं. इस वक्त वो मुंबई में हैं और उनके चार बच्चे हैं. वो 24 साल की थीं, जब उन्होंने 2019 के मिसेज इंडिया अर्थ पेजेंट में हिस्सा लिया था. सयाली दिव्या बरंगे और वंदना सिंह समेत दूसरी फाइनलिस्ट्स में से एक थीं. 

सयाली ने मिसेज इंडिया अर्थ पेजेंट में हिस्सा लेने की वजह भी बताई थी.  मिसेज इंडिया अर्थ की वेबसाइट के मुताबिक, सयाली का कहना था कि हमेशा से पैशन रहा है कि ये 'क्राउन' पहनूं! मेरा सपना था कि इस रिस्पेक्टफुल प्लेटफॉर्म पर अपनी पहचान बनाऊं. साथ ही ये मौका देता है, औरत होने का जश्न मनाने का. अपनी राय खने का, बाकी औरतों के लिए मिसाल बनने का, ताकि वो बाहर की सोच अपनाएं और अलग सपने देखने की हिम्मत करें. 

Advertisement
सयाली सर्वे

2017 में हुई थी शादी 
सायली ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि बिजनेसमैन आतिफ तासे से एक कॉमन दोस्त के जरिए मिली थीं. दोनों के बीच मोहब्बत परवान चढ़ी और 2017 में फैमिली के खिलाफ जाकर निकाह कर लिया. सयाली, आतिफ के प्यार में इस कदर दीवानी थीं कि वो बिना देरी किए मुस्लिम धर्म में कन्वर्ट हो गईं. सयाली ने कहा कि उनका जबरदस्ती धर्मांतरण कराया गया. साथ रहने पर पता चला कि वो आदमी उनके लायक नहीं था. सारा दिन मारपीट और गाली-गलौच होती थी. उन्होंने अपने रिश्ते को लव जिहाद बताया.  

सयाली के खुलासे के बाद सोशल मीडिया पर उनके कई वीडियोज वायरल हो रहे हैं, जिसमें कहा जा रहा है कि उन्होंने वापस से हिंदू धर्म अपना लिया है. ये फैसला उन्होंने अपने बच्चों की खात‍िर लिया. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement