उद्धव ठाकरे का कंगना पर तंज, 'कुछ लोग महाराष्ट्र आकर करियर बनाते हैं, लेकिन आभार नहीं जताते'

उद्धव ठाकरे ने चुटकी भरे अंदाज में कहा कि कुछ लोग हैं जो महाराष्ट्र में अपना करियर बनाते हैं, लेकिन राज्य के लिए आभारी नहीं हैं. यह टिप्पणी उन्होंने पूर्व शिवसेना विधायक और मंत्री अनिल राठौर को श्रद्धांजलि देते हुए की.

Advertisement
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे (PTI) महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे (PTI)

साहिल जोशी / कमलेश सुतार

  • मुंबई,
  • 07 सितंबर 2020,
  • अपडेटेड 8:41 PM IST
  • महाराष्ट्र सरकार और अभिनेत्री कंगना रनौत के बीच ठनी
  • उद्धव ठाकरे ने बिना नाम लिए कंगना पर निशाना साधा है
  • सीएम ने विधानसभा में शोक प्रस्ताव पर बोलते हुए कहा

महाराष्ट्र सरकार और अभिनेत्री कंगना रनौत के बीच चल रही आर-पार की लड़ाई में बयानबाजी जमकर हो रही है. कंगना रनौत को केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से वाई-श्रेणी की सुरक्षा के ऐलान के बाद अब मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने बिना नाम लिए उन पर तंज कसा है.

उद्धव ठाकरे ने चुटकी भरे अंदाज में कहा कि कुछ लोग हैं जो महाराष्ट्र में अपना करियर बनाते हैं, लेकिन राज्य के लिए आभारी नहीं हैं. यह टिप्पणी उन्होंने पूर्व शिवसेना विधायक और मंत्री अनिल राठौर को श्रद्धांजलि देते हुए की. मुख्यमंत्री ने कहा, ‘अनिल भइया राजस्थान से आए और महाराष्ट्र को अपना घर बनाया. वह कट्टर शिवसैनिक थे.’

Advertisement

इधर, महाराष्ट्र के पूर्व CM देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि विशेष रूप से जिन्होंने संविधान की शपथ ली है, उनकी जिम्मेदारी है कि उनको किसी का मत पसंद आए या न आए, कोई गलत मत भी निकाले तो कानूनन उस पर कार्रवाई कीजिए, लेकिन उसकी सुरक्षा करना उनकी जिम्मेदारी है. मुझे लगता है कि केंद्र सरकार ने जो किया वो ठीक है.

महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने कहा कि मुंबई या महाराष्ट्र जो भी उसका अपमान करता है, ऐसे व्यक्ति को केंद्र 'Y' कैटेगिरी की सुविधा देता है, ये बहुत ही दुखकारक है. महाराष्ट्र कोई राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी, शिवसेना और कांग्रेस का ही नहीं है भाजपा का भी है, पूरी जनता का है.

बता दें कि कंगना रनौत और शिवसेना नेता संजय राउत के बीच छिड़ी जुबानी जंग के बाद केंद्रीय गृह मंत्रालय ने एक्ट्रेस को वाई-श्रेणी की सुरक्षा देने का फैसला किया है. दरअसल कंगना ने मुंबई को पीओके बता दिया था, जिसके बाद संजय राउत भड़क गए थे और उन्होंने कंगना को मुंबई ना आने की नसीहत दी थी.

Advertisement

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »