कोरियोग्राफर रजित देव ने किया सुशांत सिंह राजपूत को याद, साथ किया था काम

कोरियोग्राफर रजित देव ने कहा कि मैंने सुशांत सिंह राजपूत के साथ दो बार काम किया था, और एक बार उन्हें कोरियोग्राफ भी किया था, हमारे बीच काफी बातें हुआ करती थीं.

Advertisement
सुशांत सिंह राजपूत सुशांत सिंह राजपूत

अमित त्यागी

  • मुंबई,
  • 29 सितंबर 2020,
  • अपडेटेड 1:47 PM IST

रजित देव डांस की दुनिया का एक ऐसा नाम जिसने टीवी से लेकर फिल्मों तक कई बड़े सितारों को अपने इशारे पर नचाने का काम किया है, लेकिन एक डांसर इनकी जिंदगी में ऐसा भी आया जिसे भुलाना इनके लिए कभी भी मुमकिन नहीं रहा, और वो डांसर थे सुशांत सिंह राजपूत जिन्होंने अपनी करियर की शुरु बैकस्टेज डांसर के तौर पर की थी.

Advertisement


सुशांत सिंह राजपूत आज भले ही हमारे बीच नहीं हैं लेकिन उनके साथ जितने भी लोगों ने काम किया है वो उनके जाने के भी बाद उन्हे भुला नहीं पाएं हैं और उन्ही में एक हैं कोरियोग्राफर रजित देव.

आजतक से बात करते हुए रजित देव ने बताया कि ‘मैंने सुशांत सिंह के साथ दो बार काम किया है, पहली बार मैं उनसे रिएलिटी शो Just Dance के सेट पर मिला था जहां सुशांत ने भी शो में हिस्सा लिया था और वो पहले से ही एक टीवी सीरीयल कर रहे थे और एक पॉपुलर टीवी फेस थे, सुशांत के बारे में इतना जरुर कहना चाहूंगा कि वो बहुत ही अच्छे स्वाभाव के इंसान थे और हम दोनों शो में ब्रेक के दौरान काफी बातें किया करते थे. ’

 

रजित कहते हैं कि ‘सुशांत सिंह से मेरी दोबारा मुलाकात 2017 या 2018 में हुई. उस वक्त IPL की ओपनिंग के दौरान मुलाकात हुई थी जिसकी कोरियोग्राफी मैंने की थी तो उस वक्त भी उन्होंने मेरे काम को लेकर मेरी तारीफ की थी’.

Advertisement

डांस फील्ड की बात करते हुए रजित ने बताया कि ‘हमारी डांसिंग फील्ड में मैंने कभी इनसाइडर-आउटसाइडर जैसी चीज महसूस नहीं की है. मैंने जहां भी अपना बेस्ट परफॉर्मेंस दिया है मैं वहां सलेक्ट हुआ हूं और अब जब मैं खुद लोगों का डांस ऑडिशन लेता हूं तो मैं खुद उन्हें उनके डांस के आधार पर सलेक्ट करता हूं. मुझे नहीं लगता कि हमारी डांसिंग फील्ड में ऐसा कुछ होता है. 

कोरियोग्राफी पर फोकस करना चाहता हूं

रजित कहते हैं कि ‘अभी मैं सिर्फ कोरियोग्राफी पर ही फोकस करना चाहता हूं ताकि एक दिन मैं अपनी खुद की एक फिल्म डायरेक्ट कर सकूं और जहां तक बात एक्टिंग की है तो फिलहाल मैंने अभी एक्टिंग के बारे में सोचा नहीं है. लेकिन हां अगर कोई मुझे कास्ट करना चाहता है तो उसके लिए मना भी नहीं है’.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »