हरियाणा की डांस क्वीन सपना चौधरी की एक्टर-सिंगर वीर साहू से शादी को 6 साल हो गए हैं. कपल के दो बेटे भी हैं. लेकिन अब इसमें खटपट और तकरार की चर्चा हो रही है. इसकी वजह है सपना का दिया हालिया इंटरव्यू. सपना ने जिस तरह से अपनी शादी और लव स्टोरी को लेकर जवाब दिया उससे ये समझा जा रहा है कि उनके रिश्ते में सब कुछ ठीक नहीं है.
सपना हटवाएंगी पति की यादें!
सपना से जब पूछा गया कि आपकी लव मैरिज हुई थी, किसने पहले प्रपोज किया था. आपके हाथ पर मैं वीर का नाम भी छपा हुआ है. तो सपना बोलीं कि मुझे याद नहीं. 6 साल हो गए हैं. फिर उन्होंने तुरंत टैटूज का जिक्र करते हुए सफाई दी कि वो इसे हटवाने वाली हैं. अक्सर टैटू को कपल्स के बीच प्यार की निशानी मानी जाती है. सपना भी इसलिए इसे पति के नाम अपने हाथों पर लिखवाया था. लेकिन उन्हें इससे दिक्कत हो रही है.
अफवाह उड़े इससे पहले ही सपना ने अपनी ओर से सफाई देते हुए कहा कि- अभी मुझे हटवाने है ये सारे टैटू. अभी मैंने जैसे फिल्म की ना तो मुझे बहुत ज्यादा प्रॉब्लम आई. मुंह के मेकअप से ज्यादा टैटू के मेकअप में टाइम लगता था. मुझे आगे जाकर और ज्यादा काम करना है. मैं ये इसलिए बता रही हूं कि पब्लिक का कोई भरोसा नहीं है, टैटू हटते ही कुछ भी छाप देंगे. कुछ भी कह देंगे, कर देंगे. इससे पहले अपना कुछ बनाओ- मैं आपको साफ शब्दों में बता देना चाहती हूं कि आगे मुझे एक्टिंग पर ध्यान देना है. उसमें हमें बहुत सारे कैरेक्टर्स प्ले करने पड़ते हैं लेकिन टैटू उसमें रुकावट बन रहा है. तो मैं वो रुकावट हटाना चाहती हूं.
इसके बाद जब सपना से पति-पत्नी के झगड़े और रिश्ते पर सवाल हुआ तो एक्ट्रेस ने बड़ी ही बेपरवाही से जवाब दिया. सपना का बेतरतीबी से अपनी शादी और पति पर जवाब देना फैंस को अखर रहा है. अब इससे सवाल उठ रहे हैं कि क्या वो सच में खुश हैं या सिर्फ दिखावे की शादी चला रही हैं. वहीं कई यूजर्स पूछ रहे हैं कि सपना क्या सच में अपनी बातों से तलाक की ओर इशारा कर रही हैं?
सपना की जल्द ही मैडम सपना फिल्म आने वाली है. इसके अलावा वो दोस्ती के साइड इफेक्ट्स, नानू की जानू, और वीरे की वेडिंग जैसी फिल्में कर चुकी हैं.
आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क