मिस केरल 2019 की विनर और रनर-अप की मौत, सड़क हादसे ने ली जान

दोनों मॉडल्स का परिवार ये दुखद खबर सुनने के बाद कोच्चि के लिए रवाना हो गया है. एंसी कबीर Thiruvananthapuram से ताल्लुक रखती थीं वहीं अंजना शाहजहां त्रिसूर से थीं. एंसी और अंजना के बीच अच्छी दोस्ती थी.

Advertisement
अंजना शाहजहां-एंसी कबीर अंजना शाहजहां-एंसी कबीर

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 02 नवंबर 2021,
  • अपडेटेड 8:21 AM IST
  • दो मॉडल्स की सड़क हादसे में मौत
  • दोनों में थी अच्छी दोस्ती, साथ में खेला था कॉम्पिटिशन

साउथ की एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से शॉकिंग खबर सामने आई है. सड़क हादसे में दो ब्यूटी पेजेंट्स का हिस्सा रहीं मॉडल्स की मौत हो गई है. एंसी कबीर (मिस साउथ इंडिया 2021, मिस केरल 2019 विनर) और अंजना शाहजहां (मिस केरल 2019 की रनर अप) का निधन हो गया है. दोनों की मौत कोच्चि के Vyttilla में सोमवार को सड़क हादसे में हुई. 

Advertisement

दोनों मॉडल्स की घटनास्थल पर मौत

न्यूज रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों  मॉडल्स की मौत घटनास्थल पर हो गई थी. जिस कार में वे दोनों सवार थीं तभी सामने से आ रही दोपहियां गाड़ी से टकराव से बचने की कोशिश में उनकी गाड़ी बेकाबू हो गई और पेड़ से जाकर टकरा गई. इस हादसे के बाद उन्होंने वहीं दम तोड़ दिया था. दुर्घटना सोमवार तड़के NH66 के स्ट्रेच Chakkaraparambu के पास Vytilla-Edappally में हुई. इस हादसे में उनकी कार के परखच्चे उड़ गए.


 

कोच्चि में फोटोशूट पूरा करने के बाद मॉडल्स के साथ दो और लोग ट्रैवल कर रहे थे. वे Thrissur जा रहे थे. उन दोनों को Palarivattom के Ernakulam Medical Centre hospital में एडमिट कराया गया है. वहां उनका इलाज चल रहा है. दोनों में एक शख्स को लगी चोट काफी गंभीर बताई जा रही है. मृतकों के शव अस्पताल में हैं.

Advertisement


 

दोनों मॉडल्स का परिवार ये दुखद खबर सुनने के बाद कोच्चि के लिए रवाना हो गया है. एंसी कबीर Thiruvananthapuram से ताल्लुक रखती थीं वहीं अंजना शाहजहां त्रिसूर से थीं. एंसी और अंजना के बीच अच्छी दोस्ती थी. दोनों की दोस्ती 2019 में मिस केरल इवेंट के दौरान हुई थी.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement