'शिव मुझे ले चलो', अचानक दुनिया छोड़ गई हरियाणवी एक्ट्रेस, वायरल हुई आखिरी पोस्ट

30 साल की दिव्यांका सिरोही ने मंगलवार, 21 अप्रैल को आखिरी सांस ली. उनके यूं अचानक दुनिया छोड़ जाने से उनका परिवार सदमे में है. फैंस के बीच भी शोक की लहर दौड़ गई है. सोशल मीडिया पर फैंस उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं. इस बीच एक्ट्रेस की एक पुरानी पोस्ट वायरल हो गई है.

Advertisement
दुनिया में नहीं रहीं दिव्यांका सिरोही (Photo: Instagram/@divyankaasirohi) दुनिया में नहीं रहीं दिव्यांका सिरोही (Photo: Instagram/@divyankaasirohi)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 23 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 8:30 AM IST

हरियाणवी एक्ट्रेस दिव्यांका सिरोही के निधन के बाद सनसनी मची हुई है. मंगलवार, 21 अप्रैल को 30 साल की दिव्यांका ने आखिरी सांस ली. उनके यूं अचानक दुनिया छोड़ जाने से उनका परिवार सदमे में है. फैंस के बीच भी शोक की लहर दौड़ गई है. इस बीच एक्ट्रेस का एक पुराना पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसे उनका आखिरी पोस्ट माना जा रहा है.

Advertisement

इस पोस्ट में दिव्यांका सिरोही को पहाड़ों में देखा जा सकता है. वो जैकेट पहने और सिर पर स्टॉल बांधे हुए हैं. इससे उन्होंने अपना आधा चेहरा भी छिपाया हुआ है. पोस्ट के वायरल होने के कारण एक्ट्रेस की फोटो नहीं, बल्कि इसका कैप्शन है. उन्होंने इस कैप्शन में लिखा था- 'पीओवी- शिव मुझे अपने साथ ले चलो.' अब इस पोस्ट को देख यूजर्स का कहना है कि एक्ट्रेस की लिखी बात सच हो गई. 

वैसे बता दें कि ये पोस्ट असल में दिव्यांका की आखिरी पोस्ट नहीं है. ये फोटो एक्ट्रेस ने 9 जून 2023 को शेयर की थी. तस्वीर के साथ उन्होंने लोकेशन भी डाली हुई है. दिव्यांका केदारनाथ घूमने गई थीं. यहां उन्होंने भगवान शिव के दर्शन किए थे.

एक्ट्रेस की असली आखिरी पोस्ट उनका एक डांस वीडियो है. इसमें वो ब्लू फ्लोरल प्रिंट वाला व्हाइट लहंगा-चोली पहने नजर आ रही हैं. इस स्लो मोशन वीडियो में एक्ट्रेस अपने आउटफिट संग फिगर को फ्लॉन्ट कर रही थीं. उनका लुक काफी प्यारा था, जिसकी तारीफ भी फैंस ने की थी. अब इसी पोस्ट के कमेंट सेक्शन में दिव्यांका की अचानक हुई मौत का मातम पसर गया है. सभी उनकी आत्मा की शांति की दुआ कर रहे हैं.

Advertisement

कैसे गई दिव्यांका की जान?

जानकारी के मुताबिक, गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन में दिव्यांका सिरोही रहती थीं. घर में उनकी अचानक तबीयत बिगड़ी और वो चक्कर खाकर जमीन पर गिर पड़ीं. 22 अप्रैल की सुबह दिव्यांका का अंतिम संस्कार उनके होमटाउन में किया गया. घटना के बारे में परिवार ने बताया कि मंगलवार को दिव्यांका नॉर्मल थीं. उन्होंने अपने भाई के लिए खाना भी बनाया था. हालांकि उन्होंने तबीयत थोड़ी नासाज होने की बात जरूर कही थी. इसी बीच उनका भाई किसी जरूरी काम से बाहर चला गया था. बाहर जाते समय उसने घर का गेट बंद करने के लिए मैसेज किया, जिसका दिव्यांका ने 'ओके' में जवाब भी दिया था. लेकिन जब परिवार के लोग वापस लौटे, तो दिव्यांका मृत अवस्था में मिली.

परिवार का कहना है कि एक्ट्रेस का शरीर अकड़ा हुआ था और हल्की सूजन भी दिखाई दे रही थी. अचानक क्या हुआ था, ये अब तक साफ नहीं हो पाया है. शुरुआती आशंका हार्ट अटैक की जताई जा रही है. हालांकि मौत का असली कारण अभी साफ नहीं है. सोशल मीडिया पर दिव्यांका के फैंस उन्हें याद कर रहे हैं और श्रद्धांजलि दे रहे हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »