मरने के बाद भी फ‍िल्म में दिखा एक्टर, 'कैरी ऑन जट्टा 4' ट्रेलर में जसविंदर भल्ला को यूं दी श्रद्धांजलि

पंजाबी फिल्म 'कैरी ऑन जट्टा' का चौथा पार्ट आने वाला है, जो फैंस को एक मजेदार एंटरटेनमेंट दिलाने का वादा करती है. मगर साथ ही एक ऐसा सरप्राइज देगी, जो आज से पहले सिनेमा में शायद ही कभी हुआ होगा.

Advertisement
गिप्पी ग्रेवाल की फिल्म 'कैरी ऑन जट्टा 4' का टीजर (Photo: Screengrab) गिप्पी ग्रेवाल की फिल्म 'कैरी ऑन जट्टा 4' का टीजर (Photo: Screengrab)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 19 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 2:50 PM IST

फिल्म 'कैरी ऑन जट्टा' पंजाबी सिनेमा की सबसे पॉपुलर कॉमेडी-फ्रेंचायजी फिल्म में से एक है. फैंस इसमें दिखाए कॉमिक सीन्स के बड़े दीवाने हैं. गिप्पी ग्रेवाल, जसविंदर भल्ला, गुरप्रीत घुग्गी जैसे एक्टर्स से सजी इस फिल्म को पंजाबी सिनेमा के फैंस काफी पसंद करते हैं. इसके पिछले सभी पार्ट्स बॉक्स ऑफिस पर हिट थे. तीसरे पार्ट ने तो कमाई के मामले में सभी रिकॉर्ड्स तोड़ दिए थे. अब मेकर्स 'कैरी ऑन जट्टा 4' लेकर आ गए हैं, जो इतिहास बनाने के लिए तैयार दिख रही है.

Advertisement

गिप्पी ग्रेवाल लाए 'कैरी ऑन जट्टा' का चौथा पार्ट

फिल्म 'कैरी ऑन जट्टा 4' का पहला टीजर रिलीज हुआ है, जो दुनियाभर के पंजाबी सिनेमा लवर्स के लिए एक खास पल है. इस फिल्म में जसविंदर भल्ला, गिप्पी ग्रेवाल, सरगुन मेहता, बिन्नू ढिल्लों, करमजीत अनमोल, शिंदा ग्रेवाल, जैस्मिन बाजवा और स्वीटाज बरार मेन रोल में नजर आएंगे.

इस टीजर की सबसे खास बात ये है कि इसमें कॉमेडी के दिग्गज कलाकार दिवंगत जसविंदर भल्ला को एक भावुक और अनोखी श्रद्धांजलि दी गई है. अपनी शानदार कॉमिक टाइमिंग और यादगार अभिनय के लिए जाने जाने वाले भल्ला आज भी पंजाबी मनोरंजन जगत के सबसे पसंदीदा कलाकारों में से एक हैं. 

हालांकि फिल्म की शूटिंग शुरू होने से पहले ही उनका निधन हो चुका था, लेकिन एडवांस VFX और CG तकनीक की मदद से उनका किरदार दोबारा स्क्रीन पर जीवित किया गया है. इस प्रोसेस में करीब छह महीने का समय लगा, जिसमें उनकी एक पुरानी फिल्म की फुटेज को ध्यान से स्कैन कर एक प्रामाणिक और सम्मानजनक प्रस्तुति तैयार की गई. ये पल इसलिए भी ऐतिहासिक माना जा रहा है क्योंकि शायद पहली बार ऐसा हो रहा है कि कोई कलाकार, जो अब हमारे बीच नहीं है, फिर भी पर्दे पर एक्टिंग करता हुआ नजर आएगा. 

Advertisement

खास तरीके से जसविंदर भल्ला को किया जाएगा याद

'कैरी ऑन जट्टा' फ्रेंचायजी की विरासत में जसविंदर भल्ला का योगदान बेहद अहम रहा है, और इसी को ध्यान में रखते हुए टीम ने उन्हें इस खास तरीके से सम्मानित करने का फैसला लिया. इस पहल का मकसद उनके शानदार योगदान का जश्न मनाना और दर्शकों को उनकी यादों से फिर जोड़ना है. ये श्रद्धांजलि उनकी पत्नी की सहमति और आशीर्वाद से की गई है, जिन्होंने इस खास पहल के लिए अपना समर्थन दिया.

जसविंदर भल्ला को खास श्रद्धांजलि

इस मौके पर गिप्पी ग्रेवाल ने कहा, 'जसविंदर भल्ला पाजी हमारे लिए सिर्फ एक एक्टर नहीं थे, वो परिवार थे, एक मार्गदर्शक थे और कैरी ऑन जट्टा की आत्मा थे. उन्हें फिर से स्क्रीन पर लाना शब्दों से परे एक इमोशनल एक्सपीरियंस है. हमने उन्हें दोबारा नहीं बनाया, बल्कि उनके जीवन और विरासत का जश्न मनाया है. उनकी हंसी, उनकी ऊर्जा और उनकी आत्मा हमेशा हमारे साथ रहेगी. ये एक सच्चे लेजेंड को हमारी विनम्र श्रद्धांजलि है.' 

'कैरी ऑन जट्टा 4' की टीम को उम्मीद है कि ये टीजर दर्शकों के दिलों में गर्मजोशी, पुरानी यादों और उत्साह भरेगा. ये सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि एक ऐसे कलाकार का जश्न है, जिनकी छाप हमेशा बनी रहेगी. ये फिल्म 26 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement