Advertisement

एंटरटेनमेंट न्यूज़

यूट्यूबर अनुराग को परिवार ने तड़पता छोड़ा, छोटे भाई ने रचाई शादी, यूजर्स शॉक्ड

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 16 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 8:00 PM IST
  • 1/11

यूट्यूबर अनुराग डोभाल के भाई कलम इंक ने शादी कर ली है. उन्होंने अपनी लेडीलव श्रेया डोभाल संग सात फेरे लिए हैं.
 

Photo: Instagram @kalam_inkk

  • 2/11

कलम ने श्रेया संग शादी की खूबसूरत फोटोज इंस्टा पर शेयर की हैं. दुल्हन लाल लहंगे में सजी धजी दिखी. वही कलम ने आइवरी शेरवानी पहनी. 


Photo: Instagram @kalam_inkk

  • 3/11

दूल्हा-दुल्हन की जोड़ी को फैंस बधाई दे रहे हैं. सात फेरे लेते वक्त दोनों खिलखिलाते हुए दिखे. वरमाला के बाद श्रेया ने पति के पैर छुए.


Photo: Instagram @kalam_inkk

Advertisement
  • 4/11

वहीं कलम ने प्यार से दुल्हन के माथे पर kiss किया. चारों तरफ बस खुशियों की बहार दिखी. इंटरनेट पर कलम की शादी की तस्वीरें वायरल हो रही हैं.
 

Photo: Instagram @kalam_inkk

  • 5/11

कलम पेशे से रैपर और हिप-हॉप कलाकार हैं. उनका असली नाम अतुल डोभाल है. एल्बम कोल्ड वर्ल्ड से उन्हें पहचान मिली. उनके इंस्टा पर 451k फॉलोअर्स हैं.
 

Photo: Instagram @kalam_inkk

  • 6/11

कलम ने वेडिंग फोटोज शेयर करते हुए लिखा- ब्योली. (उत्तराखंड में दुल्हन को ब्योली कहा जाता है) मेरी राज राजेश्वरी, मेरे नागराज, मेरे नरसिंघ, देवी देवताओं के आशीर्वाद से, आप सभी मिलिए मेरी ब्योली से.

Photo: Instagram @kalam_inkk

Advertisement
  • 7/11

फैंस ने कलम को शादी की मुबारकबाद दी है. उनकी और श्रेया की जोड़ी को मेड फॉर ईच अदर बताया है. लेकिन अनुराग डोभाल के फैंस नाराज दिखे. इस ग्रैंड शादी से अनुराग और उनकी पत्नी रितिका गायब थे. 
 

Photo: Instagram @kalam_inkk

  • 8/11

एक तरफ अनुराग डिप्रेशन, दर्द से जूझ रहे हैं. उन्होंने बीते दिनों सुसाइड की कोशिश की थी. रोड एक्सीडेंट में उन्हें गंभीर चोट आई थी. लेकिन परिवार उनसे मिलने अस्पताल तक नहीं आया था. ना ही अनुराग के बच्चे से परिवार का कोई सदस्य मिलने आया.
 

Photo: Instagram @anurag_dobhal
 

  • 9/11

अनुराग के पेरेंट्स ने बड़े बेटे-बहू को संपत्ति और खानदान से बाहर किया. सारे रिश्ते तोड़े. कलम ने भी अनुराग पर भड़ास निकाली थी. अनुराग अभी भी रिकवर नहीं हो पाए हैं. 


Photo: Instagram @anurag_dobhal
 

Advertisement
  • 10/11

यूजर्स का कहना है ये कैसी फैमिली है. बड़ा बेटा मरने की कोशिश कर रहा है. परिवार ने सुध नहीं ली. उससे नाता तोड़ रहे हैं. छोटा बेटा शादी कर रहा है. पेरेंट्स उसे दुआ दे रहे हैं.

Photo: Instagram @anurag_dobhal
 

  • 11/11

यूजर्स ने पूछा- क्या दुनिया में सच्चे रिश्ते हैं भी? शख्स ने लिखा- कैसे एक बेटा पल भर में अजनबी हो सकता है. खुद के बच्चे का ऐसे तिरस्कार कौन करता है? कलम की शादी पर फिलहाल अनुराग ने रिएक्ट नहीं किया है.
 

Photo: Instagram @anurag_dobhal
 

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement