Advertisement

एंटरटेनमेंट न्यूज़

IPL क्रिकेटर ने गुपचुप रचाई शादी! ग्लैमरस है नई नवेली दुल्हन, सोशल मीडिया पर तगड़ा है फैंडम

aajtak.in
  • नई दिल्ली,
  • 16 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 11:50 AM IST
  • 1/9

भारतीय क्रिकेटर और IPL में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम से खेलने वाले खिलाड़ी यश दयाल अपनी सीक्रेट मैरिज को लेकर चर्चा में बने हुए हैं. रिपोर्ट्स हैं कि यश दयाल ने गुपचुप शादी रचा ली है. उनकी सीक्रेट मैरिज की जोरों-शोरों पर चर्चा हो रही है.

 

(Photo: Instagram/imyash_dayal)

  • 2/9

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो क्रिकेटर यश दयाल ने फेमस सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर श्वेता पुंडीर से सीक्रेट मैरिज की है. उनकी शादी काफी इंटीमेट तरीके से हुई है. उन्होंने किसी को कानों- कान खबर नहीं होने दी. 

 

(Photo: Instagram/imyash_dayal)

  • 3/9

HT की रिपोर्ट में बताया गया है कि यश और श्वेता यूपी के नोएडा में परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी करके हमेशा के लिए एक हो गए हैं. कपल ने 4 फरवरी को फेरे लिए थे. अब वो दोनों पति-पत्नी के तौर पर साथ हैं. उनकी शादी की फोटो भी वायरल हो रही है. मगर कपल ने अभी अपनी सीक्रेट मैरिज को कंफर्म नहीं किया है. 

 

(Photo: Instagram/imyash_dayal)

Advertisement
  • 4/9

क्रिकेटर यश की सीक्रेट मैरिज की खबर सामने आते ही फैंस के बीच हलचल मच गई है. हर कोई ये जानने के लिए बेताब है कि आखिर यश दयाल की पत्नी कौन हैं. 

 

(Photo: Instagram/shwetapundir26)

  • 5/9

यश दयाल की पत्नी श्वेता पुंडीर उत्तराखंड की रहने वाली हैं. मगर अब वो दिल्ली में रहती हैं. श्वेता फेमस कंटेंट क्रिएटर और व्लॉगर हैं.

 

(Photo: Instagram/shwetapundir26)

  • 6/9

श्वेता ने क्रिकेटर यश संग भी एक रील वीडियो अपने इंस्टा हैंडल पर शेयर किया है. श्वेता के कई फोटोज पर यश ने हार्ट इमोजी के साथ रिएक्ट कर रखा है, जिससे उनके रिश्ते की गहराई पता चलती है.  
 

Advertisement
  • 7/9

श्वेता के इंस्टाग्राम पर 589K फॉलोअर्स हैं. वो फैशन और लाइफस्टाइल से जुड़ा कंटेंट पोस्ट करती हैं.

 

(Photo: Instagram/shwetapundir26)

  • 8/9

DNA की रिपोर्ट के मुताबिक, श्वेता इंटरकॉन्टिनेंटल लीजेंड्स लीग के लिए ब्रॉडकास्टर के रूप में भी काम कर चुकी हैं. सोशल मीडिया पर उनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग है. उन्हें फैंस का खूब प्यार मिलता है. 

 

(Photo: Instagram/shwetapundir26)

  • 9/9

यश पर जब यौन शोषण के आरोप लगे थे तब श्वेता क्रिकेटर के मुश्किल वक्त में उनके साथ कदम से कदम मिलाकर खड़ी रहीं. उन्होंने यश को काफी सपोर्ट किया था. उनके सपोर्ट में पोस्ट भी शेयर की थी. 

 

(Photo: Instagram/shwetapundir26)

Advertisement
Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement