इस हफ्ते एंटरटेनमेंट की दुनिया में रणवीर सिंह और डॉन 3 विवाद गरमाया. टीवी की संस्कारी बहू दिव्यांका त्रिपाठी ने दो राजकुमारों को जन्म दिया. अक्षय कुमार और अक्षरा सिंह के गाने घिस घिस ने गर्दा मचाया है. जानें और क्या खास हुआ.
'भाभीजी घर पर हैं' फेम आसिफ शेख यानी विभूति नारायण ने पत्नी जेबा संग अपनी लव स्टोरी बताई. जेबा उनकी मकान मालकिन थीं. उनके घरवालों को आसिफ पसंद आ गए थे. जेबा की मां और दादी को आसिफ का रोजाना नमाज पढ़ना, सिंपल और हंसमुख रहना पसंद आया. उनकी विश के कारण कपल का रिश्ता पक्का हुआ.
रणवीर सिंह को लेकर डॉन 3 का विवाद गरमा गया है. FWICE ने रणवीर के खिलाफ 'नॉन-कोऑपरेशन' का आदेश जारी किया है. विवाद पर रिएक्ट करते हुए रणवीर ने चुप्पी साधने का फैसला किया है.
दिव्यांका त्रिपाठी को जुड़वां बेटे हुए हैं. कपल शादी के 10 साल बाद पेरेंट बना है. डिलीवरी से पहले तक कपल ने ट्विन प्रेग्नेंसी को छिपाकर रखा. बस प्रेग्नेंट होने की अनाउंसमेंट की थी.
अक्षय कुमार और अक्षरा सिंह का भोजपुरी गाने 'घिस घिस घिस' वायरल हो चुका है. वेलकम टू द जंगल का ये गाना जबरदस्त हिट है. नेटिजन्स ने खिलाड़ी कुमार और अक्षरा के डांस और केमिस्ट्री की तारीफ की है.
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से दिल्ली में पहली मुलाकात की. विजय ने कई अहम मुद्दों पर पीएम से बात की. मोदी ने विजय को राज्य में धमाकेदार जीत पर बधाई दी. दोनों की फोटोज वायरल हुईं.
एक्टर रमाकांत दायमा अब हमारे बीच नहीं हैं. 85 की उम्र में निधन हो गया. वो कई महीनों से बीमार थे. एक्टर स्कैम 1992: द हर्षद मेहता स्टोरी, मेड इन हेवन और फर्जी जैसे शोज में भी दिखे थे. फिल्म चक दे इंडिया में उनका काम यादगार था.
हेमा मालिनी ने पति धर्मेंद्र का मरणोपरांत पद्म विभूषण पुरस्कार राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से रिसीव किया था. हेमा के साथ अहाना मौजूद थीं. पिता को सम्मान मिलते देख अहाना इमोशनल हुईं. उन्होंने अपने सभी भाई-बहनों को रिप्रेजेंट किया. सनी-बॉबी-ईशा इवेंट में नजर नहीं आए थे.
ढिंचैक पूजा ने शादी कर ली है. इंस्टा पर दुल्हन के गेटअप में फोटो पोस्ट की हैं. कईयों ने पूजा की वेडिंग फोटोज को प्रैंक या प्रमोशनल शूट बताया, लेकिन पूजा ने साफ किया कि उन्होंने सच में शादी कर ली है. उनके पति का नाम यवान है.