Advertisement

एंटरटेनमेंट न्यूज़

बेचे अखबार, टॉयलेट किया साफ, अब करोड़ों के मालिक हैं पंजाबी हीरो गिप्पी ग्रेवाल

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 17 जून 2026,
  • अपडेटेड 4:36 PM IST
  • 1/12

पॉपुलर पंजाबी एक्टर और सिंगर गिप्पी ग्रेवाल इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'कैरी ऑन जट्टा 4' को लेकर चर्चा में हैं. फिल्म 26 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है. एक्टर फिल्म का जमकर प्रमोशन कर रहे हैं. 

  • 2/12

गिप्पी ग्रेवाल पंजाबी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के सबसे बड़े स्टार्स में से एक हैं. वो एक शानदार सिंगर और एक्टर होने के साथ प्रोड्यूसर और फिल्ममेकर भी हैं. 

  • 3/12

गिप्पी ग्रेवाल को सबसे पहले 'चक्क लै', 'फुलकारी' और 'देसी रॉकस्टार' जैसे म्यूजिक एल्बम्स से पहचान मिली. उनके 'अंग्रेजी बीट' और 'फुलकारी' जैसे गाने ब्लॉकबस्टर हिट रहे. 

Advertisement
  • 4/12

म्यूजिक इंडस्ट्री में बड़ा धमाका करने के बाद गिप्पी ने फिल्मों में कदम रखा और देखते ही देखते वो पंजाबी सिनेमा के एक बड़े स्टार बन गए. अब उनका अपना एक प्रोडक्शन हाउस भी है.
 

  • 5/12

गिप्पी आज लैविश लाइफ जीते हैं. वो करोड़ों के मालिक हैं. लेकिन शुरुआत में उन्होंने काफी मुश्किलों का सामना किया. एक समय ऐसा था जब वो पाई-पाई के लिए तरस रहे थे. गुजारे के लिए उन्होंने कई अजीबोगरीब नौकरियां भी कीं. 

  • 6/12

भारती सिंह के पॉडकास्ट में अब गिप्पी ने अपने मुश्किल दिनों पर खुलकर बात की. उन्होंने खुलासा किया कि उन्हें अपनी पहली एल्बम बनाने के लिए पैसे उधार लेने पड़े थे और उनकी वो एल्बम फ्लॉप हो गई थी. जब दूसरी एल्बम भी नहीं चली, तो वो कनाडा चले गए थे. वहां भी गुजारे के लिए उन्हें काफी संघर्ष करना पड़ा. 

Advertisement
  • 7/12

अपने पहले हिट गाने 'फुलकारी' के बारे में बात करते हुए गिप्पी ने बताया- लोग कहते हैं ना कि शादी के बाद आपकी किस्मत बदल जाती है. शादी के बाद मेरी तीसरी एल्बम का एक गाना चुना गया था. वो मेरा पहला हिट गाना था. वो हर शादी में बजता था. उस गाने ने मेरी जिंदगी बदल दी. 
 

  • 8/12

लेकिन उस गाने की सक्सेस से उन्हें ज्यादा प्रॉफिट नहीं हुआ. ऐसे में गुजारे के लिए उन्हें कई काम करने पड़ते थे. इस बारे में बात करते हुए गिप्पी बोले- उस समय मैं एक सिक्योरिटी गार्ड के रूप में काम करता था. भले ही मेरा गाना हिट हो गया था, लेकिन गुजारे के लिए और अपने परिवार के लिए मुझे पैसे कमाने थे. मैं जानता था कि जब तक एक परफॉर्मर या सिंगर के तौर पर मेरी कमाई अच्छी नहीं हो जाती, तब तक घर के खर्चे चलाने के लिए मुझे नौकरी करनी ही पड़ेगी. 

  • 9/12

गिप्पी ने कहा- मुझे अपनी दूसरी एल्बम तक बहुत संघर्ष करना पड़ा था. मैं 3-4 नौकरियां  करता था. जब तक मैं घर लौटता, सुबह के 4 बज जाते थे. इसके बाद, मैं घर से अपनी पत्नी को लेता था और फिर हम दोनों अगले दो घंटे के लिए अखबार बांटने जाते थे. फिर मैं सो जाता था और मेरी पत्नी दूसरे काम पर चली जाती थी. 
 

Advertisement
  • 10/12

'वो सुबह 6 बजे सबवे (Subway) में काम पर जाती थी. वहां शाम 4 बजे तक काम करती थी. बाद में उसने वो काम छोड़ दिया और हमने एक मॉल में सफाई का कॉन्ट्रैक्ट ले लिया, जहां मेरी पत्नी पत्नी ट्रे साफ करती थीं और मैं पोछा लगाता था. मुझे सब कुछ करना पड़ता था. यहां तक कि मुझे टॉयलेट्स भी साफ करने पड़ते थे. '

  • 11/12

गिप्पी बोले- बाकी नौकरियां करने पर मुझे 8 डॉलर मिलते थे, लेकिन मॉल में सफाई के काम में मुझे लगभग 13 डॉलर मिल जाते थे. जैसे अखबार बांटने के काम होता था, वैसे ही मैं और मेरी पत्नी सोचते थे कि यह हमारा साथ में बिताने का वक्त है. इसलिए हम पूरे समय बातें करते रहते थे और दो घंटे में वो काम खत्म कर लेते थे.

 

(Photo: Instagram/@gippygrewal)

  • 12/12

आज गिप्पी पंजाबी इंडस्ट्री के बड़े स्टार बन चुके हैं. उनकी नेटवर्थ करोड़ों में है. उन्होंने ये साबित कर दिया कि मेहनत और टैलेंट से इंसान फर्श से अर्श तक पहुंच सकता है. 

 

(All Photo: Instagram/@gippygrewal)

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement