Advertisement

एंटरटेनमेंट न्यूज़

गुरुबानी की गूंज से घिरा परमिश वर्मा का 'महल', हजारों एकड़ में फैले इस घर से दूर रहते हैं माता-पिता

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 20 मई 2026,
  • अपडेटेड 7:50 AM IST
  • 1/11

पंजाबी सिंगर-एक्टर और रैपर परमिश वर्मा ने कभी कनाडा में स्ट्रगल किया है और एक घर में 19 लोगों के साथ गुजारा किया है. लेकिन अब वो राजाओं सी जिंदगी जीते हैं. 

  • 2/11

परमिश ने हजारों एकड़ की जमीन में फैला अपना नया आलीशान घर पंजाब के मोहाली में बनवाया है, लेकिन यहां फिलहाल उनके परिवार का कोई सदस्य नहीं रहता है. परमिश का कहना है कि मेरे माता-पिता का पटियाला से अलग लगाव है, वो यहां कभी शिफ्ट नहीं होंगे. 

  • 3/11

परमिश ने कर्ली टेल्स से बातचीत में बताया कि इस घर को उन्होंने पेरेंट्स और परिवार की ख्वाहिशों के हिसाब से बनवाया है, वो चाहते थे कि ऐसा घर हो जहां बड़ा सा गार्डन एरिया हो, जहां बैठकर हम चाए पिएं. 

Advertisement
  • 4/11

सिंगर ने घर की दीवारों पर अपनी 3 साल की बेटी के हाथ की बनीं ड्राइंग्स और पेंटिग्स और प्रोफेसर पिता को मिले अवॉर्ड्स से सजाया है. परमिश मानते हैं कि जिस घर से भावनात्मक जुड़ाव न हो, वो घर...घर नहीं होता. 

  • 5/11

परमिश ने बताया कि भले ही उनका ये घर बहुत बड़ा है, लेकिन कमरे सिर्फ दो हैं. मेरे ज्यादा गेस्ट नहीं है, जो आते हैं वो मेरे भाई-मेरे दोस्त हैं. वो कहीं भी सो सकते हैं. हम यहां पारिवारिक और दोस्तों वाले मीट-अप या पार्टी करते हैं.

  • 6/11

परमिश ने अपने घर के कोर्टयार्ड की खास कहानी भी सुनाई और बताया कि इसके ईर्द-गिर्द ही पूरा घर बनाया है. यहां दोनों तरफ से गुरुद्वारा है. सुबह 4 बजे से गुरुबानी की गूंज शुरू हो जाती है. वो फीलिंग ही अलग है. हम आराम से बैठकर सुनते रहते हैं.

Advertisement
  • 7/11

परमिश वर्मा का ये घर किसी बॉलीवुड फिल्म के लग्जरी सेट से कम नहीं लगता. बाहर से देखने पर पूरा बंगला एक रॉयल यूरोपियन विला फील देता है. सफेद रंग की बड़ी-बड़ी दीवारें, ऊंचे आर्च गेट और क्लासिक डिजाइन इसे बेहद शाही लुक दे रहे हैं. घर के बाहर खड़ी ग्रीन लैंबरघिनी स्पोर्ट्स कार इसकी लग्जरी लाइफस्टाइल को और हाई-फाई बना रही है.

  • 8/11

घर के एंट्रेंस एरिया में हरियाली और पत्थरों के साथ पुराना ऑलिव ट्री लगाया गया है, जो पूरे लुक को इंटरनेशनल विला जैसा टच देता है. लॉन में बना स्टोन पाथवे काफी एलीगेंट लग रहा है. ऐसा लगता है जैसे किसी बड़े स्टार का ड्रीम हाउस हो.

  • 9/11

डाइनिंग एरिया भी काफी स्टाइलिश है, जहां सिंपल लेकिन रॉयल फर्नीचर रखा गया है. वहीं बड़े झूमर और विंटेज लाइट्स पूरे घर को फिल्मी महल जैसा टच दे रहे हैं. घर में मॉडर्न और क्लासिक डिजाइन का शानदार मिक्स देखने को मिलता है.

Advertisement
  • 10/11

परमिश वर्मा का न सिर्फ घर बल्कि उनके इस लग्जरी हाउस का ये किचन भी उनकी स्टार पर्सनैलिटी की तरह ही लग्जरी, स्टाइलिश और बेहद शानदार नजर आता है. न्यूयॉर्क बेस्ड कलर थीम के साथ इसको डिजाइन किया गया है.

  • 11/11

अंदर की तस्वीरों में घर का इंटीरियर काफी क्लासी और शांत नजर आता है. बड़े-बड़े हॉल, लकड़ी की डिजाइन वाली छत और मिनिमल फर्नीचर इसे बेहद रिच लुक दे रहे हैं. व्हाइट और ब्राउन कलर थीम घर को वॉर्म और प्रीमियम फील देती है.

फैंस को परमिश वर्मा की मेहनत का ये फल बहुत पसंद आ रहा है. कमेंट सेक्शन मे लोग उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं और लिखते हैं कि- आप ये डिजर्व भी करते हैं.

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement