Advertisement

एंटरटेनमेंट न्यूज़

खत्म हुई PAK नेता की जबरदस्ती, एक्ट्रेस मोम‍िना का हुआ निकाह, खूब हुआ था हंगामा

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 02 जून 2026,
  • अपडेटेड 1:00 PM IST
  • 1/14

पाकिस्तानी सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस मोमिना इकबाल शादी के बंधन में बंध गई हैं. पॉलिटिशियन साकिब चधार संग रिश्ते को लेकर उठे विवाद के बीच एक्ट्रेस ने हमजा हबीब संग निकाह करके नई जिंदगी की शुरुआत कर ली है. 

(Photos: Instagram @junaid_akhter_) 
 

  • 2/14

मोमिना की वेडिंग फोटोज सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रही हैं. एक्ट्रेस ने प्राइवेट सेरेमनी में शादी करके हमजा हबीब को अपना हसफर चुना. 
 

(Photos: Instagram @junaid_akhter_) 
 

  • 3/14

मोमिना ने अपने निकाह में गोल्डन और आइवरी कलर का खूबसूरत लहंगा पहना. लहंगे पर हैवी एम्ब्रॉडरी हुई है. लहंगे के साथ एक्ट्रेस ने गोल्डन कलर का शाइनी दुपट्टा भी टीमअप किया. एक्ट्रेस लहंगे से मैचिंग क्लच भी पकड़े नजर आईं. 

(Photos: Instagram @junaid_akhter_) 
 

Advertisement
  • 4/14

मोमिना ने अपना ब्राइडल लुक हैवी जूलरी के साथ कंप्लीट किया. मांग टीका, झूमर, नथनी, हैवी नेकलेस, झुमके और चूड़ियां पहने वो किसी राजकुमारी से कम नहीं लगीं. 

(Photos: Instagram @momina.iqbal) 

  • 5/14

मोमिना का रॉयल ब्राइडल लुक चर्चा में बना हुआ है. वहीं, उनके दूल्हे राजा हमजा हबीब ऑफ-व्हाइट शेरवानी में जंच रहे हैं. उन्होंने सिर पर मैचिंग पगड़ी भी पहनी. हमजा का वेडिंग लुक काफी क्लासी और एलीगेंट है. 

(Photos: Instagram @momina.iqbal) 

  • 6/14

शादी के पहले मोमिना और हमजा के कई प्री-वेडिंग फंक्शन्स हुए. हर फंक्शन में मोमिना और हमजा कलर को-ऑर्डिनेटेड आउटफिट में नजर आए. 
 

(Photos: Instagram @momina.iqbal) 

Advertisement
  • 7/14

मेहंदी के फंक्शन में मोमिना ने गोल्ड-ब्राउन शैडेड हैवी लहंगा पहना, जिसके साथ उन्होंने पर्पल दुपट्टा कैरी किया. उनके कंट्रास्ट दुपट्टे ने उनके लुक में जान फूंक दी. ग्लोइंग मेकअप और रॉयल जूलरी में मोमिना का लुक देखते ही बनता है. 

 

(Photos: Instagram @momina.iqbal) 

  • 8/14

शादी से पहले मोमिना और हमजा की दुआ-ए-खैर सेरेमनी भी हुई. इसमें दूल्हा-दुल्हन की शादीशुदा जिंदगी और खुशहाली को लेकर दुआएं की जाती हैं. ताकि मुसीबतें उनसे दूर रहें. 

(Photos: Instagram @momina.iqbal) 

  • 9/14

दुआ-ए-खैर में हमजा अपनी दुल्हनिया के कदमों में बैठे दिखाई दिए. दोनों साथ में काफी खुश नजर आए.

 

(Photos: Instagram @momina.iqbal) 

Advertisement
  • 10/14

मेहंदी-हल्दी के फंक्शन में दूल्हा-दुल्हन मोमिना और हमजा ने कई रोमांटिक तस्वीरें क्लिक कराईं. कपल की सिजलिंग केमिस्ट्री ने हर किसी का दिल जीत लिया है. उन्हें फैंस का ढेर सारा प्यार और दुआएं मिल रही हैं. 

(Photos: Instagram @momina.iqbal) 

  • 11/14

मोमिना और हमजा की खुशी का ठिकाना नहीं है. उनके लिए ये जिंदगी के सबसे खूबसूरत पल हैं, क्योंकि शादी से पहले दोनों ने कई विवादों और मुश्किलों का सामना किया है.

 

(Photos: Instagram @momina.iqbal)  

 

  • 12/14

पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (PML-N) के एमपीए (MPA) साकिब चधार ने ये दावा किया था कि मोमिना कई सालों तक उनके साथ रिश्ते में थीं. मगर शादी से पहले रिश्ता तोड़ दिया. पाक नेता ने ये भी दावा किया कि रिश्ते के दौरान उन्होंने मोमिना को करीब 10 करोड़े के महंगे तोहफे दिए थे. 

(Photos: Instagram @momina.iqbal) 

  • 13/14

वहीं, मोमिना की बहन और वकील रिमशा इकबाल, जो उनका केस लड़ रही हैं, उन्होंने पत्रकारों से कहा था कि मोमिना के निकाह में रुकावट डालने के लिए साकिब चधार मुश्किलें पैदा कर रहे हैं. उन्होंने ये भी कहा था कि मोमिना के दूल्हे हमजा को भी साकिब चधार की तरफ से धमकियां मिल रही हैं. 

 

(Photos: Instagram @momina.iqbal) 

  • 14/14

मगर विवादों के बीच एक्ट्रेस मोमिना ने हमजा हबीब से शादी करके नई जिंदगी की शुरुआत कर ली है. वो अपनी शादी से काफी खुश हैं. हम भी उन्हें हैप्पी मैरिड लाइफ विश करते हैं. 

(Photos: Instagram @momina.iqbal) 

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement