वृंदावन में कथावाचक अनिरुद्धाचार्य ने बेसहारा लोगों के लिए एक आश्रम बनाया हुआ है. अनिरुद्धाचार्य के आश्रम में आए दिन कई सेलेब्स का आना-जाना लगा रहता है.
इस बार एक्ट्रेस नेहा धूपिया अनिरुद्धाचार्य से मिलने के लिए आश्रम पहुंचीं. दोनों एक-दूसरे से मिलकर बेहद खुश नजर आए.
नेहा धूपिया के साथ एक्टर विशाल जेठवा भी अनिरुद्धाचार्य के आश्रम का दौरा करने पहुंचें.
आश्रम पहुंचकर सबसे पहले दोनों सितारों ने श्रीकृष्ण और राधा रानी की आराधना की.
अनिरुद्धाचार्य ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें नेहा धूपिया और विशाल जेठवा बेहद खुश नजर आ रहे हैं.
कृष्ण भक्ति करने के बाद नेहा और विशाल ने आश्रम में मौजूद बेसहारा बुजुर्गों से मुलाकात की. विशाल बड़ों का आशीर्वाद लेते नजर आए.
इसके बाद विशाल और नेहा ने मिलकर आश्रम में के लोगों को खाना भी खिलाया, तस्वीरें दिल छू लेने वाली हैं.
अनिरुद्धाचार्य ने नेहा धूुपिया संग फोटोज और वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि प्रसिद्ध अभिनेत्री नेहा धूपिया ने गौरी गोपाल आश्रम पहुंचकर पूज्य महाराज श्री का आशीर्वाद लिया और आश्रम में हो रहे सेवा कार्यों का अवलोकन किया.
All Photos: Instagram @aniruddhacharyajimaharaj