Advertisement

एंटरटेनमेंट न्यूज़

'मां के प्यार को तड़पी, पिता के दूसरी औरतों से संबंध', पेरेंट्स पर भड़कीं मोनालिसा- उन्हें बस पैसा चाहिए

aajtak.in
  • नई दिल्ली,
  • 25 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 1:26 PM IST
  • 1/11

वायरल सेंसेशन मोनालिसा और फरमान एक बार फिर चर्चा में हैं. केरल में शादी करने के बाद से वो मुश्किल में हैं. कपल को जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं. उधर मोनालिसा का परिवार बेटी के गम में बेसुध होता दिखा. 

Photo: Social Media
 

  • 2/11

मोनालिसा की मां ने बेटी को वापस लाने की गुहार लगाई थी. पिता के आंसू नहीं थम रहे थे. लेकिन क्या जो दिख रहा है वो सच है. इसका खुलासा मोनालिसा ने किया है. उनके मुताबिक, परिवार दिखावा कर रहा है.
 

Photo: Social Media
 

  • 3/11

मीडिया से बात करते हुए मोनालिसा ने कहा- मेरा परिवार जैसा दिखा रहा है कि हम मर रहे हैं, सुसाइड कर लेंगे, वो सब दिखावा है. सब  झूठ है. उन्हें सिर्फ पैसों से मतलब है, बच्चों से नहीं.
 

Photo: Instagram @monalisabhosle_official
 

Advertisement
  • 4/11

''बचपन से मैंने मां का प्यार नहीं देखा. तब मेरी मां कहां गई थी. मैं मां के प्यार के लिए तड़पी हूं. मेरी मां तो ड्रिंक करती थी. पापा दूसरी औरतों के साथ रहते थे. अपने तीनों भाई बहनों को सिर्फ मैंने पाला है.''


Photo: Instagram @monalisabhosle_official
 

  • 5/11

''मेरी अपनी फैमिली को मैंने बड़ा किया है. मेरे भाई बहनों को पाला पोसा. जब मुझे सांप ने कांटा तो परिवार ने मुझे छोड़ दिया था. कहा कि इसे मर जाने दो. हमारे पास इसे बचाने के पैसे नहीं हैं.''

Photo: Instagram @monalisabhosle_official
 

  • 6/11

''जब मैं प्रयागराज में वायरल हुई तब मेरे पापा मेरे साथ आए. तब मुझे बेटी बोलने लगे. उससे पहले कहते थे ये किसी और की औलाद है. उन्हें बस पैसा चाहिए.'' 
 

Photo: Social Media
 

Advertisement
  • 7/11

''मीडिया के सामने मेरा परिवार मातम मना रहा है. लेकिन ये सब नाटक है. सच ये है कि वो सब कुछ कर रहे हैं. पार्टी कर रहे हैं, ड्रिंक और डांस कर रहे हैं. मेरे पास इसके सबूत हैं. हमारी फैमिली से अक्सर बात होती है. ''
 

Photo: Social Media
 

  • 8/11

मोनालिसा ने कहा- सनोज मिश्रा मेरी फैमिली को डरा धमका रहा है. वो कहते हैं मेरी मूवी 10 करोड़ की है. लेकिन उनकी ये फिल्म 3 लाख रुपये की भी नहीं है. वो पूरे दिन मुझे सोने नहीं देता था. फिर चुपके से एक सीन निकालता था.
 

Photo: Instagram @monalisabhosle_official
 

  • 9/11

''मैंने उनकी मूवी पूरी की. वो अब चाहते हैं मोनालिसा और फरमान को मरवा दो. मैंने फिल्म साइन करने से पहले ऐसा कोई एग्रीमेंट नहीं किया था कि शादी नहीं करूंगी. मैंने फिल्म पूरी कर अपना फर्ज निभाया है.'' 
 

Photo: Instagram @monalisabhosle_official
 

Advertisement
  • 10/11

मोनालिसा ने सनोज मिश्रा पर भड़कते हुए कहा- वो हम पर लव जिहाद का आरोप लगा रहे हैं. लेकिन मैंने शूटिंग के वक्त कभी उनके मुंह से शिवजी, कान्हा जी का नाम नहीं सुना. वो अल्लाह, अल्लाह का नाम पुकारते थे. वो हिंदू बनने का ढोंग करते हैं.
 

Photo: Instagram @monalisabhosle_official
 

  • 11/11

मोनालिसा ने साफ कहा कि वो और फरमान एक दूसरे के बिना नहीं कर सकते. अगर उन्हें अलग करने की कोशिश हुई तो वो सुसाइड कर लेंगे. उन्होंने धर्म परिवर्तन करने की बातों को भी गलत ठहराया.
 

Photo: Social Media
 

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement